WhatsApp AI Background: आज के डिजिटल दौर में वीडियो कॉल हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। चाहे वर्क फ्रॉम होम हो या दोस्तों से कैज़ुअल बातचीत, हर जगह कैमरा ऑन करना अब आम बात है। इसी एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए WhatsApp ने एक खास AI फीचर पेश किया है, जो यूज़र्स को अपनी वीडियो कॉल के दौरान AI-जनरेटेड बैकग्राउंड इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।
वीडियो कॉल एक्सपीरियंस को मिला नया अपग्रेड-
WhatsApp ने यह फीचर पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था, जिसका मकसद यूज़र्स के कैमरा और वीडियो कॉल एक्सपीरियंस को “एन्हांस” करना है। अब यूज़र अपनी असली लोकेशन या आसपास का माहौल दिखाने की चिंता किए बिना आसानी से बैकग्राउंड बदल सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो घर से काम करते हैं या अपनी प्राइवेसी बनाए रखना चाहते हैं।
इस फीचर की खास बात यह है, कि यह बिल्कुल वैसा ही काम करता है जैसा दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर बैकग्राउंड बदलने का ऑप्शन मिलता है। साथ ही, यह आसपास के डिस्ट्रैक्शन्स को भी कम करता है, जिससे बातचीत पर पूरा फोकस बना रहता है।
AI बैकग्राउंड से मिलेगा क्रिएटिव टच-
WhatsApp ने इस फीचर को अपने क्रिएटिव कम्युनिकेशन टूल्स का हिस्सा बनाया है, जिसमें फिल्टर्स और थीम्स भी शामिल हैं। अब यूज़र सिर्फ एक साधारण बैकग्राउंड नहीं, बल्कि AI की मदद से अपनी पसंद का कस्टमाइज़्ड बैकग्राउंड बना सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप चाहे तो अपने पीछे बीच सीन, ऑफिस सेटअप या फ्यूचरिस्टिक सिटी जैसा कोई भी विज़ुअल सेट कर सकते हैं।
एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए कैसे काम करता है फीचर-
एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए यह प्रोसेस काफी आसान है। सबसे पहले WhatsApp खोलकर वीडियो कॉल शुरू करें या किसी कॉल को जॉइन करें। इसके बाद कैमरा ऑन करके “कॉल इफेक्ट्स” पर क्लिक करें और फिर “बैकग्राउंड्स” विकल्प चुनें। यहां आपको पहले से मौजूद बैकग्राउंड्स मिल जाएंगे, जिन्हें आप स्वाइप करके देख सकते हैं।
अगर आप कुछ नया और यूनिक बनाना चाहते हैं, तो “क्रिएट विद AI” बटन पर टैप करें और अपनी पसंद का डिस्क्रिप्शन लिखें। AI कुछ ही सेकंड में आपके लिए एक नया बैकग्राउंड तैयार कर देगा, जिसे आप अप्लाई या रीजनरेट कर सकते हैं।
iPhone यूज़र्स के लिए भी वही आसान तरीका-
iOS यूज़र्स के लिए भी यह फीचर लगभग उसी तरह काम करता है। WhatsApp खोलकर कॉल जॉइन करें या नई कॉल शुरू करें, फिर कैमरा ऑन करें। इसके बाद “कॉल इफेक्ट्स” और “बैकग्राउंड्स” पर जाकर आप प्रीसेट या AI-जनरेटेड बैकग्राउंड चुन सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आप बैकग्राउंड को हटा भी सकते हैं या सभी इफेक्ट्स को एक क्लिक में रिमूव कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Fake Call Alert: अब आपका फोन फेक कॉल्स से करेगा आपको सावधान, जानिए कैसे
प्राइवेसी और कन्वीनियंस का परफेक्ट कॉम्बो-
यह नया फीचर सिर्फ एक विज़ुअल अपग्रेड नहीं है, बल्कि यह प्राइवेसी और कन्वीनियंस का बेहतरीन मिश्रण भी है। अब आपको यह सोचने की जरूरत नहीं कि आपके पीछे क्या दिख रहा है। खासकर छोटे घरों या शेयर स्पेस में रहने वाले लोगों के लिए यह फीचर काफी मददगार साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें- YouTube का नया फीचर, अब Shorts से मिलेगा छुटकारा, एक क्लिक में फीड बंद!



