Redmi Pad 2 9.7: टेक दुनिया में एक नया टैबलेट Redmi Pad 2 9.7 लॉन्च हुआ है, जिसने चुपचाप एंट्री लेकर सबका ध्यान खींच लिया है। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi का यह नया टैबलेट उन लोगों के लिए खास है, जो कम कीमत में अच्छा प्रदर्शन और लंबी बैटरी चाहते हैं। इसका साइज कॉम्पैक्ट है, जिससे इसे इस्तेमाल करना आसान रहता है।
कीमत और उपलब्धता-
इस टैबलेट की शुरुआती कीमत करीब 13,000 रुपये है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 128GB स्टोरेज वाला मॉडल लगभग 14,000 रुपये में आता है। अगर आप सिम कार्ड वाला यानी 4G विकल्प लेते हैं, तो इसकी कीमत 16,000 से 17,000 रुपये के बीच हो जाती है। फिलहाल यह मलेशिया और सिंगापुर में बिक्री के लिए उपलब्ध है और दो रंगों में आता है।
डिस्प्ले और डिजाइन-
Redmi Pad 2 9.7 में 9.7 इंच की 2K स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसका मतलब है, कि स्क्रीन बहुत स्मूद चलती है, चाहे आप वीडियो देखें या स्क्रॉल करें। इसकी ब्राइटनेस और आंखों की सुरक्षा के लिए दिए गए सर्टिफिकेशन इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाते हैं।
परफॉर्मेंस और स्टोरेज-
इस टैबलेट में Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज और बेहतर काम करने में मदद करता है। कंपनी के अनुसार, यह पुराने मॉडल से करीब 34% ज्यादा अच्छा प्रदर्शन देता है। इसमें 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है, जिसे मेमोरी कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है।
कैमरा और बैटरी-
टैबलेट में पीछे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो सामान्य फोटो और डॉक्यूमेंट स्कैन के काम आता है। सामने 5 मेगापिक्सल कैमरा है, जो वीडियो कॉल और ऑनलाइन क्लास के लिए ठीक है। इसकी 7600mAh बैटरी एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन आराम से चल सकती है। साथ ही इसमें 18W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स-
इसमें 4G, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे जरूरी कनेक्शन दिए गए हैं। साथ ही ड्यूल स्पीकर मिलने से इसका साउंड भी अच्छा है। यह Android 16 पर आधारित नए सिस्टम के साथ आता है, जिससे यूजर को बेहतर अनुभव मिलता है।
ये भी पढ़ें- KitKat का गज़ब जुगाड़, चॉकलेट का रैपर बंद कर देगा आपका फोन, न कॉल न नोटिफिकेशन
क्या यह खरीदने लायक है?
अगर आप कम बजट में एक अच्छा और भरोसेमंद टैबलेट ढूंढ रहे हैं, तो Redmi Pad 2 9.7 आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। खासकर पढ़ाई, वीडियो देखने और हल्के काम के लिए यह काफी सही साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें- WhatsApp ने भारत में बैन किए 9,000 से ज़्यादा अकाउंट, यहां जानिए क्यों



