ChatGPT Images 2.0: टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक और बड़ा कदम उठाते हुए OpenAI ने मंगलवार को अपना नया इमेज जनरेशन मॉडल “ChatGPT Images 2.0” लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है, कि यह नया मॉडल पहले से कहीं ज्यादा सटीक, समझदार और यूज़र के दिए गए प्रॉम्प्ट को बेहतर तरीके से समझने वाला है। यानी अब आप जो सोचेंगे, AI उसे और भी करीब से विज़ुअल में बदल पाएगा।
क्या है खास इस नए मॉडल में?
ChatGPT Images 2.0 को खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है, कि यह मुश्किल काम को भी आसानी से समझ सके। पहले जहां AI इमेज में टेक्स्ट या UI एलिमेंट्स बनाना मुश्किल होता था, वहीं अब यह मॉडल पोस्टर, इन्फोग्राफिक्स और डिजाइन लेआउट को भी बेहतर तरीके से तैयार कर सकता है। इसमें मल्टीलिंगुअल सपोर्ट को भी अपग्रेड किया गया है, जिससे हिंदी, बंगाली, जापानी जैसी भाषाओं में भी सटीक टेक्स्ट के साथ इमेज बनाई जा सकती है।
हर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध-
कंपनी के अनुसार, यह नया फीचर अब ChatGPT, Codex और API के जरिए सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि, इसके एडवांस फीचर्स जैसे reasoning-based capabilities केवल ChatGPT Plus, Pro और Business सब्सक्राइबर्स को मिलेंगे। डेवलपर्स के लिए gpt-image-2 API भी लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत इमेज क्वालिटी और रिज़ॉल्यूशन के हिसाब से तय होगी।
अब AI करेगा सोचकर काम-
इस नए मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी “thinking capability” है। यानी अब यह सिर्फ इमेज नहीं बनाएगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर जानकारी खोजेगा, उसे वेरिफाई करेगा और फिर उसी के आधार पर विज़ुअल तैयार करेगा। इससे मार्केटिंग, एजुकेशन और प्रोडक्ट डिजाइन जैसे क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल और भी आसान और असरदार हो जाएगा।
क्वालिटी और स्टाइल में बड़ा सुधार-
ChatGPT Images 2.0 अब 2K रिज़ॉल्यूशन तक की इमेज जनरेट कर सकता है और अलग-अलग स्टाइल्स जैसे photorealistic, cinematic, pixel art और manga में भी शानदार आउटपुट देता है। साथ ही, यह एक ही समय में आठ अलग-अलग इमेज तैयार कर सकता है, जिनमें consistency बनी रहती है। लाइटिंग, टेक्सचर और कंपोजिशन भी पहले से ज्यादा बेहतर हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- Motorola Edge 70 Pro भारत में लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और IP68+IP69 रेटिंग के साथ आया दमदार फोन
अभी भी हैं कुछ सीमाएं-
हालांकि यह मॉडल काफी एडवांस है, लेकिन अभी भी कुछ चुनौतियां मौजूद हैं। जटिल फिजिकल टास्क, जैसे ऑरिगामी या अजीब एंगल से दिखने वाली चीजों को समझने में इसे दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा, बहुत ज्यादा डिटेल या रिपिटेटिव पैटर्न वाले विज़ुअल्स में भी सुधार की जरूरत है।
ये भी पढ़ें- Vivo X300 FE भारत में जल्द लॉन्च, जानिए कैमरा, कीमत और फीचर्स में क्या मिलेगा खास



