Gurugram Double Murder Case
    Photo Source - Google

    Gurugram Double Murder Case: गुरुग्राम के अशोक विहार इलाके में रविवार के आधी रात कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरे मोहल्ले को दहला कर रख दिया। करीब रात 12:05 बजे पर गोलियों की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया और जब सेक्टर 5 थाने की टीम मौके पर पहुंची, तो एक दिल दहला देने वाला मंज़र सामने था। दरअसल उस रात 45 वर्षीय स्कूल प्रिंसिपल आशा और उनके 25 वर्षीय बेटे प्रशांत को गंभीर हालात में पाया गया। उन्हें गोलियां लगी हुई थी, दोनों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

    आरोपी प्रिंसिपल का पति-

    पुलिस ने बताया, कि इस हत्याकांड का आरोपी प्रिंसिपल का पति अनिल है, जो एक निजी कंपनी में सुरक्षा अधिकारी के तौर पर काम करता था। घटना के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है। शुरुआती जांच में यह पता चला है, कि यह हत्याएं पारिवारिक विवाद के कारण हुई हैं। हालांकि इसका सटीक कारण अभी भी सामने नहीं आया है।

    हत्या के वजह की जांच शुरू-

    पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम सबूत जुटाने में लगी है। सेक्टर 5 थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है, अनिल से पूछताछ की जा रही है और जांचकर्ताओं ने घटनाक्रम और हत्या के वजह की जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवार को शव सौंप दिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- Khan Sir पर अटेम्प्ट टू मर्डर का मामला हुआ दर्ज, फैज़ल खान के गार्ड्स ने दिए चौंकाने वाले बयान

    पूरा मामला-

    रात के सन्नाटे में गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी घटनास्थल पर जमा हुए। उन्होंने पुलिस को फोन किया, एक जांच अधिकारी ने बताया, कि जांच अभी भी जारी है। घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवादों के उसे भयानक मंजर को सामने लाती है, जो कभी-कभी इतनी ज्यादा दर्दनाक हो जाती हैं, कि किसी की जान ही ले लेती है। एक स्कूल प्रिंसिपल जो हर दिन बच्चों का भविष्य सवांरती थी। उसकी और उसके बेटे की जिंदगी एक रात में खत्म हो गई।

    ये भी पढ़ें- IRCTC का बड़ा फैसला, अब ट्रेन में रात के समय नहीं मिलेगा खाना, जानिए क्यों लागू हुए नए नियम?

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।