Late Night Food in Train: अगर आप भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं और देर रात ट्रेन में खाना खाने की आदत है, तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि IRCTC हाल ही में ट्रेन में मिलने वाले खाने को लेकर नियमों में कुठ बदलाव किए हैं। जिसके चलते अब ट्रेन में आपको देर रात खाना नहीं मिलेगा, क्योंकि नए नियमों के मुताबिक, रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक ट्रेन की पैंट्री बंद रहेगी। जिससे आप रात को खाना ऑडर नहीं कर पाएंगे। IRCTC का कहना है, कि अगर आप रात को ही सफर करते हैं, तो आपको अपना खाना खुद लेकर चलना होगा।
IRCTC ने क्यों लिया ये फैसला?
लेकिन बहुत से लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है, कि आखिर IRCTC ने ये फैसला आखिर क्यों लिया है। दरअसल IRCTC का कहना है, कि रात का समय पैंट्री की साफ-सफाई और मेंटेनेंस का होता है, तो इस समय में खाना देने के कारण उसका रख-रखाव सही से नहीं हो पाता। अगर उसकी साफ-सफाई पर ध्यान देने का सही समय मिलेगा, तो इससे यात्रियों को ना सिर्फ स्वादिष्ट खाना मिलेगा, बल्कि वह उनके लिए साफ-सुथरा भी होगा।
कौन सी ट्रेन हैं प्रभावित?
रिपोर्ट्स के मानें, तो धनबाद से शुरू होने वाली या वहां से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेन रात में ही चलती है, इसमें धनबाद फिरोजपुर कैंट गंगा सतलुज एक्सप्रेस, रांची भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस, इंदौर हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस, हावड़ा कालका नेताजी एक्सप्रेस और जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस शामिल हैं। देर रात तक खाना और पीने के सामानों की सुविधा उपलब्ध न होने की वजह से इन ट्रेनों में यात्रा करने वालों को खाना और पानी जैसे ऑप्शन अपने साथ लेकर चलना होगा।
ये भी पढ़ें- 2030 तक भारत का भूजल हो जाएगा पूरी तरह से खत्म? नीति आयोग की रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा
किन लोगों पर पड़ेगा ज़्यादा असर-
इस सब के बीच दिन के समय में लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी रात 11:00 के बाद प्लेटफार्म विक्रेताओं पर निर्भर रहना होगा, क्योंकि ट्रेन में खाने-पीने की सेवा पर रोक लगा दी गई है। अगर इसके प्रभाव की बात करें, तो बड़ी संख्या में धनबाद मरीज़ एलेप्पी एक्सप्रेस से यात्रा करते हैं। जिसे अक्सर एंबुलेंस फ्रेंड भी कहा जाता है. धनबाद के अलावा झारखंड के कई हिस्सों में मरीज उपचार के लिए बेंगलुरु जाने के लिए ट्रेन इस्तेमाल करते हैं। तो भोजन सेवा बंद होने से ट्रेन में यात्रा करने वाले मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- जानिए कौन थीं Mansi Yadav? जिनके परिवार ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के कारण हत्या का आरोप



