How to Turn off YouTube Shorts
    Photo Source - Google

    How to Turn off YouTube Shorts: अगर आप भी बार-बार YouTube खोलते ही Shorts की एंडलैस स्क्रोलिंग में फंस जाते हैं, तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है। YouTube ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अब Shorts को पूरी तरह बंद कर सकते हैं। यह अपडेट धीरे-धीरे दुनियाभर में रोलआउट हो रहा है और इसका मकसद लोगों को अपने स्क्रीन टाइम पर ज्यादा कंट्रोल देना है।

    अब 0 मिनट में बंद होगा Shorts फीड-

    YouTube ने अपने Shorts टाइमर में बड़ा बदलाव करते हुए अब “0 मिनट” का ऑप्शन जोड़ दिया है। पहले यूजर्स सिर्फ 15 मिनट से लेकर 2 घंटे तक का लिमिट सेट कर सकते थे, लेकिन अब 0 मिनट चुनते ही Shorts फीड तुरंत बंद हो जाएगा। यानी जैसे ही आप यह सेटिंग ऑन करेंगे, आपके होम स्क्रीन से Shorts गायब हो जाएंगे और उनकी जगह एक मैसेज दिखेगा, कि आपने अपनी लिमिट पूरी कर ली है।

    पहले क्या था और अब क्या बदला?

    इससे पहले YouTube का Shorts टाइमर मुख्य रूप से पैरेंटल कंट्रोल का हिस्सा था, जिससे माता-पिता बच्चों के स्क्रीन टाइम को लिमिट कर सकते थे। लेकिन अब यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध किया जा रहा है। यह बदलाव खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो बिना सोचे-समझे घंटों Shorts देखते रहते हैं और अपना समय बर्बाद कर देते हैं।

    फिर भी पूरी तरह गायब नहीं होंगे Shorts-

    हालांकि इस फीचर से होम स्क्रीन से Shorts हट जाएंगे, लेकिन YouTube ने साफ किया है कि शॉर्ट्स पूरी तरह ऐप से खत्म नहीं होंगे। वे अभी भी सब्सक्रिप्शन फीड या सर्च रिजल्ट्स में नजर आ सकते हैं। यानी अगर आप चाहें, तो Shorts देख सकते हैं, लेकिन अब वो आपको खुद-ब-खुद डायरैक्ट नहीं करेंगे।

    स्क्रीन टाइम कंट्रोल करने की बड़ी कोशिश-

    YouTube का यह कदम सिर्फ एक फीचर अपडेट नहीं, बल्कि डिजिटल वेलबीइंग की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। इससे पहले भी प्लेटफॉर्म टेक अ ब्रीथ और बेडटाइम रिमांइडर जैसे टूल्स ला चुका है, जो यूजर्स को समय-समय पर रुकने की याद दिलाते हैं। अब Shorts को बंद करने का ऑप्शन देकर YouTube ने यूजर्स को और ज्यादा पावर दे दी है, कि वे खुद तय करें, कि उन्हें कितना और क्या देखना है।

    कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल?

    अगर आप इस फीचर को ट्राय करना चाहते हैं, तो YouTube ऐप में Settings में जाएं और Time Management सेक्शन खोलें। वहां “Shorts Feed Limit” का ऑप्शन मिलेगा, जिसे ऑन करके टाइमर को 0 मिनट पर सेट करें। इसके बाद आपके ऐप में Shorts फीड नजर नहीं आएगा।

    अभी सभी यूजर्स को नहीं मिला अपडेट-

    यह फीचर फिलहाल रोलआउट फेज में है, इसलिए सभी डिवाइसेज या अकाउंट्स पर अभी उपलब्ध नहीं है। कुछ यूजर्स को यह अपडेट मिल चुका है, जबकि बाकी को आने वाले समय में मिलेगा।

    ये भी पढ़ें- फोन बजे तो कन्फ्यूजन खत्म! अब एक फोन में हर SIM के लिए अलग रिंगटोन लाएगा Android

    क्या यह फीचर बदलेगा आपकी आदतें?

    आज के समय में जहां short videos का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, वहां यह फीचर एक जरूरी ब्रेक की तरह काम कर सकता है। अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह न सिर्फ आपका समय बचाएगा, बल्कि आपकी डिजिटल लाइफ को भी ज्यादा बैलेंस्ड बना सकता है।

    ये भी पढ़ें- अब नहीं बचेगा Deepfake का खेल! हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, Meta-Google समेत दिग्गज कंपनियों को नोटिस

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।