OnePlus Closed: कुछ महीने पहले जब OnePlus के बंद होने की अफवाहें फैली थीं, तो India CEO Robin Liu ने कहा था, कि सब कुछ “सामान्य है और सामान्य रहेगा।” लेकिन अब हालात बदल गए हैं। Robin Liu ने कंपनी छोड़ दी है और उनकी विदाई के बाद ये अफवाहें और भी ज़ोर पकड़ने लगी हैं। इंटरनेट पर मशहूर tipster Yogesh Brar ने X पर एक पोस्ट में दावा किया, जो बाद में हटा लिया गया, कि OnePlus कुछ चुनिंदा वैश्विक बाज़ारों से बाहर होने वाला है।
Tipster का दावा-
Brar ने अपनी पोस्ट में लिखा था, कि OnePlus कुछ वैश्विक बाज़ारों में कारोबार बंद करेगा। चीन का कारोबार प्रभावित नहीं होगा। भारत में मुख्यतः सस्ती और मध्यम श्रेणी की गाड़ियां मिलती रहेंगी। अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के ग्राहकों के लिए यह अच्छी खबर नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus ने कुछ कर्मचारियों को पहले ही इस फैसले की जानकारी दे दी है और कुछ को अलग होने का मुआवज़ा भी मिल चुका है। अगर यह सच होता है, तो यह बंदी अप्रैल 2026 से शुरू हो सकती है।
India CEO Robin Liu ने छोड़ी कंपनी-
2018 में OnePlus से जुड़े Robin Liu ने मंगलवार को कंपनी से इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने कहा, कि वो “अपनी निजी रुचियों को आगे बढ़ाने” के लिए जा रहे हैं। उनका आखिरी कार्यदिवस 31 मार्च है और वो पहले ही चीन वापस जा चुके हैं। एक बड़े बाज़ार के CEO का इस तरह अचानक जाना स्वाभाविक रूप से सवाल खड़े करता है।
बिक्री में भारी गिरावट-
OnePlus की मुसीबत सिर्फ अफवाहों तक नहीं है, आंकड़े भी चिंताजनक हैं। Cybermedia रिसर्च के मुताबिक, 2025 में OnePlus की भारत में बिक्री 32 प्रतिशत गिर गई, जबकि IDC के अनुसार, यह गिरावट 38.8 प्रतिशत रही। कंपनी ने OnePlus Open 2 और OnePlus 15s की योजनाएं भी रद्द कर दी हैं।
ये भी पढ़ें- Sora हो गया बंद, OpenAI ने क्यों बंद किया अपना सबसे लोकप्रिय AI वीडियो app? जानिए असली वजह
Nord 6 लॉन्च-
तमाम निराशाजनक खबरों के बीच एक राहत की बात यह है, कि OnePlus ने अपने मध्यम श्रेणी के फोन Nord 6 को अगले महीने भारत में लॉन्च करने का ऐलान किया है। इससे लगता है, कि भारत में कम से कम budget और mid-range सेगमेंट में कंपनी अपनी मौजूदगी बनाए रखना चाहती है। यह OnePlus के पुराने दौर जैसा नहीं होगा, लेकिन शायद यही उनकी नई रणनीति है।
ये भी पढ़ें- 2GB खरीदा, 1.5GB यूज़ किया बचा हुआ डेटा आखिर जाता कहां है? राघव चड्ढा ने उठाए ये अहम सवाल



