Sora is Dead
    Photo Source - Google

    Sora is Dead: तकनीक की दुनिया में एक बड़ी खबर आई है। American tech company OpenAI ने मंगलवार को पुष्टि की, कि वो अपना Sora app बंद कर रहा है। Sora एक AI-आधारित वीडियो जनरेशन प्लेटफॉर्म था, जो कंटेंट क्रिएटर्स content creators के बीच बेहद लोकप्रिय था। Sora के आधिकारिक X खाते पर एक बयान साझा करते हुए, OpenAI ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने इस मंच पर एक रचनात्मक समुदाय बनाया।

    यूज़र्स को दिया भरोसा-

    OpenAI ने अपने बयान में Sora उपयोगकर्ताओं की रचनात्मकता और जुड़ाव की सराहना की। कंपनी ने माना, कि यह फैसला उन लोगों के लिए निराशाजनक हो सकता है, जिन्होंने AI वीडियो बनाने में अपना समय और ऊर्जा लगाई। हालांकि OpenAI ने यह भरोसा दिलाया, कि app बंद होने की समयसीमा और उससे जुड़ी API सेवाओं की जानकारी जल्द साझा की जाएगी। साथ ही उपयोगकर्ताओं को यह भी बताया जाएगा, कि वो अपना बनाया हुआ कंटेंट कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।

    बंद क्यों हो रहा है Sora?

    OpenAI ने Sora बंद करने की असली वजह नहीं बताई है। लेकिन तकनीकी जानकारों का मानना है, कि यह एक रणनीतिक फैसला हो सकता है। San Francisco स्थित यह कंपनी शायद अपनी वीडियो जनरेशन सेवाओं को सीधे ChatGPT में मिलाने की योजना बना रही है।

    ChatGPT में आएगी वीडियो बनाने की सुविधा?

    Android Authority की एक हालिया रिपोर्ट में दिलचस्प खुलासा हुआ है। ChatGPT के Android app के नए वर्शन 1.2026.076 की जांच में कुछ ऐसे कोड स्निप्ट्स मिले जो बताते हैं, कि जल्द ही ChatGPT में भी वीडियो बनाने की सुविधा आ सकती है। इन स्निप्ट्स में लिखा था, “Video in ChatGPT is here” और “Transform text and image into video with dialogue, soundtrack and style।” यानी आप टेक्स्ट लिखेंगे और ChatGPT उससे संवाद, साउंडट्रैक और स्टाइल के साथ वीडियो बना देगा।

    ये भी पढ़ें- 2GB खरीदा, 1.5GB यूज़ किया बचा हुआ डेटा आखिर जाता कहां है? राघव चड्ढा ने उठाए ये अहम सवाल

    कंटेंट क्रिएटर्स के लिए क्या बदलेगा?

    Sora app बंद होने से उन हज़ारों कंटेंट क्रिएटर्स को झटका लगा है जो इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करते थे। लेकिन अगर यह सुविधा ChatGPT में आ जाती है तो यह और भी ज़्यादा लोगों तक पहुंच सकती है, क्योंकि ChatGPT पहले से ही दुनिया का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला AI टूल है। OpenAI का यह कदम बताता है, कि कंपनी अपनी सभी सेवाओं को एक ही जगह यानी ChatGPT में समेटना चाहती है, जिससे उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग एप इस्तेमाल न करना पड़े।

    ये भी पढ़ें- WhatsApp का नया AI फीचर Message Summaries, हजारों मैसेज को सेकंडों में समझें, जानें कैसे

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।