Shefali Bagga and Yuzvendra Chahal: भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार भी वजह क्रिकेट फील्ड से बिल्कुल अलग है। हाल ही में मुंबई में चहल को बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा के साथ स्पॉट किया गया। इस मुलाकात के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए हैं और फैंस के बीच एक नई बहस छिड़ गई है। वीडियो में दोनों साथ नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया है।
इंस्टाग्राम पर अनफॉलो-
यह मुलाकात ऐसे समय में सामने आई है, जब सोशल मीडिया पहले से ही चहल और कथित पार्टनर आरजे महवश को लेकर चर्चाओं से भरा हुआ है। हालांकि दोनों ने सभी अटकलों को खारिज कर दिया था, लेकिन उनके निजी मामलों को लेकर वह फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है और बिना एक-दूसरे का नाम लिए कुछ क्रिपटिक पोस्ट भी शेयर किए हैं।
Meet Yuzi chahal.
— Sumit (@beingsumit01) January 25, 2026
> Two days ago he unfollw rj mahvash.
> Also share mahabharath motivation insta story.
> Now Yesterday he spotted with Sheffali Bagga in restaurants.
Look like bro belive in Ek jayegi to dusri aayegi 🤣 pic.twitter.com/0OyhuXUHaK
धनश्री से तलाक के बाद लगातार सुर्खियां-
चहल पहले कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से शादीशुदा थे। दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी की थी और पिछले साल तलाक ले लिया। इस बीच चहल अक्सर महवश के साथ स्पॉट किए गए, जिससे फैंस के बीच संभावित रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि दोनों व्यक्तियों ने इस बात से साफ इनकार किया था, कि उनके बीच कोई रोमांटिक रिश्ता है। लेकिन उनका बार-बार साथ दिखना और फिर अचानक सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करना, इन सब बातों ने लोगों की जिज्ञासा को और बढ़ा दिया है।
Chahal's new story begins
— Jeetu_Kotwal (@Jeetu_kotwal) January 25, 2026
Chahal is ready to play a new innings after breaking up with RJ Mahvash.
Chahal with Shefali Bagga………
Will Chahal's innings reach the stage?
The hit will be wicket. …. See more pic.twitter.com/zfPd1lI3gl
सोशल मीडिया पर मची हलचल-
वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ फैंस चहल के पर्सनल लाइफ के इन नए ट्विस्ट से हैरान हैं, तो कुछ उन्हें खुश रहने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं कई लोग यह भी कह रहे हैं, कि सेलिब्रिटीज की प्राइवेट लाइफ को इतना तूल नहीं देना चाहिए। लेकिन जब बात युजवेंद्र चहल की आती है, तो उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है।
RJ Mahavas से ब्रेकअप के बाद Yuzi Chahal फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।
— ANKITA KUMARI (@ankitajkhs) January 25, 2026
भारतीय क्रिकेट के चुलबुले क्रिकेटर युजवेंद्र चहल टीवी शो की एंकर और BiggBoss की एक्स कंटेस्टेंट Shefali Bagga के साथ नज़र आए हैं।
लगता है Yuzi Chahal फिर से अपनी नई पारी के लिए काफ़ी उत्सुक हैं।
Yuzi… pic.twitter.com/MpNF10GjGE
ये भी पढ़ें- ICC का बड़ा फैसला! T20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश बाहर, इस देश को मिली एंट्री
फिलहाल चहल ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और न ही शेफाली बग्गा ने कुछ कहा है। क्रिकेट फैंस अब यह देखने को उत्सुक हैं, कि क्या चहल इस बार अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ खुलकर बोलेंगे या फिर इसे प्राइवेट ही रखेंगे।
ये भी पढ़ें- बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप का क्यों किया Boycott? जानिए असली वजह



