Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल इन दिनों मैदान से दूर हैं, क्योंकि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में व्यस्त है। हालांकि, मैदान से बाहर होने के बावजूद यशस्वी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे बॉलीवुड फिल्म बॉर्डर 2 के गाने ‘घर कब आओगे’ को गाते हुए नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है, कि वीडियो में यशस्वी अपने चेहरे की मसाज करते हुए यह गाना गुनगुना रहे हैं। वीडियो को देखकर फैंस ने उनकी सिंगिंग स्किल्स पर जमकर मजे लिए हैं।
इंस्टाग्राम स्टोरी से शुरू हुआ ट्रोलिंग का दौर-
यशस्वी ने यह वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। उनके इस पोस्ट को देखते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैंस ने प्यार से उन्हें ट्रोल करते हुए कहा, कि उन्हें बैटिंग पर ही फोकस करना चाहिए और गायकी से दूर रहना चाहिए।
Only option left for jaiswal to make place in the team 😭😭 pic.twitter.com/h4qdpK9cQD
— SiKANDAR (@430atEdgbaston) January 25, 2026
कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा, कि यशस्वी की बैटिंग तो शानदार है लेकिन सिंगिंग में अभी काफी प्रैक्टिस की जरूरत है। हालांकि, यह सब हल्के-फुल्के मजाक के रूप में था और किसी भी तरह की नेगेटिविटी नहीं थी। क्रिकेटर्स के इस तरह के फन मोमेंट्स फैंस को काफी पसंद आते हैं।
बैटिंग में तो छाए हुए हैं यशस्वी-
भले ही गाने में यशस्वी को फैंस ने ट्रोल किया हो, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर उनकी धाकड़ बैटिंग का कोई जवाब नहीं है। यशस्वी ने आखिरी बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम मैच में शानदार शतक जड़ा था। उनकी इस पारी ने भारत को जीत दिलाई थी। टेस्ट क्रिकेट में तो वे नियमित रूप से भारतीय टीम का हिस्सा हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी आक्रामक बैटिंग स्टाइल और मैच विनिंग नॉक्स ने उन्हें फैंस का चहेता बना दिया है।
Only option left for jaiswal to make place in the team 😭😭 pic.twitter.com/h4qdpK9cQD
— SiKANDAR (@430atEdgbaston) January 25, 2026
ये भी पढ़ें- Rohit Sharma समेत देखिए पद्म श्री’ सम्मान को पाने वाले क्रिकेटर्स की पूरी लिस्ट
T20 वर्ल्ड कप से बाहर रहेंगे यशस्वी-
T20I फॉर्मेट की बात करें, तो यशस्वी अभी तक इस शॉर्टेस्ट फॉर्मेट में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। इंडियन टीम में इस फॉर्मेट में काफी कंपटीशन है। अगले महीने आईसीसी T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है, लेकिन यशस्वी इस टूर्नामेंट के लिए चुनी गई स्क्वाड का हिस्सा नहीं होंगे। यह निराशाजनक जरूर है, लेकिन युवा खिलाड़ी के पास अभी लंबा करियर पड़ा है।
ये भी पढ़ें- अब Shefali Bagga के साथ क्यों जुड़ रहा Yuzvendra Chahal का नाम, जानिए मामला



