Holi Tips: होली का त्योहार बस आने ही वाला है और घरों में साफ-सफाई और तैयारियों का जोर शोर शुरू हो गया है। इस साल रंगों वाली होली 4 फरवरी को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होली से पहले घर की सफाई करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में पॉज़ीटिव का फ्लो बढ़ता है और सुख-समृद्धि का रास्ता खुलता है। वास्तु शास्त्र भी यही कहता है कि कुछ चीजें घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है, जो जिंदगी में परेशानियां ला सकती है। तो चलिए जानते हैं, वो 6 चीजें जो होली से पहले घर से बाहर कर देनी चाहिए।
पुराने और फटे जूते-चप्पल-
अगर घर में कोई टूटे हुए या बेकार पड़े जूते-चप्पल लंबे समय से धूल खा रहे हैं तो उन्हें फौरन बाहर का रास्ता दिखाएं। मान्यता है, कि ऐसी चीजें घर में गरीबी और नेगेटिविटी को बढ़ावा देती हैं। इसका असर आपकी फाइनेंशियल पॉज़िशन पर भी पड़ सकता है और मेंटल स्ट्रेस भी बढ़ सकता है।
सूखा हुआ तुलसी का पौधा-
तुलसी का पौधा घर में पॉज़ीटिव एनर्जी, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लेकिन अगर यह पौधा सूख गया है तो इसे घर में रखना अशुभ माना जाता है। सूखी तुलसी नेगिटिविटी बढ़ा सकती है, इसलिए उसे हटाकर नया पौधा लगाना बेहतर रहेगा।
पुराने कपड़े और रंग-
पुराने और बेकार पड़े कपड़े जरूरतमंदों को डोनेट करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में बरकत आती है। साथ ही होली खेलते वक्त पुराने या खराब क्लारिटी के रंगों से बचें, क्योंकि ये स्कीन के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं।
टूटा शीशा और खराब तस्वीरें-
घर में अगर कोई टूटा हुआ शीशा पड़ा है तो उसे तुरंत हटा दें। वास्तु के अनुसार टूटा शीशा नकारात्मक्ता फैलाता है और जिंदगी में रुकावटें पैदा कर सकता है। इसके अलावा भगवान की टूटी या खराब हो चुकी तस्वीरें भी घर में नहीं रखनी चाहिए।
खराब इलैक्ट्रोनिक्स-
घर में पड़े खराब या बेकार इलैक्ट्रिक सामान को होली से पहले घर से बाहर कर दें। माना जाता है, कि ऐसी डिवाइज़ घर में नेगेटिव इन्फ्लुएंस बढ़ाती हैं, जिससे हेल्थ और फाइनेंशियल प्रोबलम्स आ सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Why do Dreams Come: नींद में हम क्यों देखते हैं सपने? विज्ञान ने खोला सपनों का राज़
खंडित मूर्तियां-
खंडित मूर्तियां घर में रखना अशुभ माना जाता है। उन्हें सम्मान के साथ बहते पानी में विसर्जित कर देना चाहिए। इससे घर में पॉज़िटिव एनर्जी बनी रहती है और शांति का माहौल बनता है।
होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह नई शुरुआत का भी प्रतीक है। घर की सफाई करके और इन नेगेटिव चीजों को हटाकर आप अपनी जिंदगी में खुशी, शांति और समृद्धि को वेलकम कर सकते हैं। तो इस होली घर को रंगों के साथ-साथ पॉज़िटिविटि से भी भर दीजिए।
ये भी पढ़ें- Weight Loss Trend: चीन में मुंह पर प्लास्टिक लपेटकर लोग क्यों चबा रहे खाना?



