Water and Skin: हम बचपन से सुनते आए हैं, कि अगर त्वचा को चमकदार बनाना है, तो ज्यादा पानी पीना चाहिए। यह बात इतनी बार दोहराई गई है, कि अब यह एक आम धारणा बन चुकी है। लेकिन हाल ही में एक वायरल पोस्ट ने इस सोच पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल पोस्ट से छिड़ी बहस=
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूज़र ने लिखा, कि लोग 8 गिलास पानी पीते हैं चमकदार त्वचा के लिए, लेकिन असल में साफ सिर्फ उनका पेशाब होता है, त्वचा नहीं। यह बात सुनने में भले ही मजाक लगे, लेकिन इसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।
शरीर पानी को कैसे संभालता है-
हमारे शरीर में गुर्दे एक मजबूत फिल्टर की तरह काम करते हैं। वे रोजाना शरीर में आने वाले पानी को छानते हैं और जरूरत के हिसाब से उसे इस्तेमाल करते हैं। अगर आप जरूरत से ज्यादा पानी पीते हैं, तो शरीर अतिरिक्त पानी को बाहर निकाल देता है। इसलिए बहुत ज्यादा साफ पेशाब होना इस बात का संकेत हो सकता है, कि आप जरूरत से ज्यादा पानी पी रहे हैं।
शोध क्या बताते हैं-
कुछ शोधों में यह पाया गया है, कि अगर आप पहले से पर्याप्त पानी पी रहे हैं, तो अतिरिक्त पानी पीने से त्वचा पर खास फर्क नहीं पड़ता। वहीं एक अध्ययन में यह भी सामने आया, कि त्वचा पर क्रीम या मॉइस्चराइज़र लगाना ज्यादा असरदार हो सकता है।
खाने-पीने का असर ज्यादा-
त्वचा की सेहत सिर्फ पानी पर निर्भर नहीं करती, बल्कि आपके खान-पान का भी इसमें बड़ा योगदान होता है। ज्यादा मीठा खाने से मुंहासों का खतरा बढ़ सकता है। वहीं पौष्टिक आहार, जैसे अच्छे वसा, विटामिन और खनिज से भरपूर भोजन त्वचा को बेहतर बनाता है।
विशेषज्ञ क्या कहते हैं-
विशेषज्ञों का मानना है, कि सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है। सही मात्रा में पानी, संतुलित आहार, त्वचा की देखभाल और अच्छी जीवनशैली इन सभी का संतुलन जरूरी है। अगर इनमें से किसी एक चीज की कमी हो, तो त्वचा पर उसका असर दिख सकता है।
ये भी पढ़ें- क्या आपके दांत और UTI कर रहे हैं दिमाग पर असर? स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा
सही तरीका क्या है?
अगर आप सच में अपनी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो सिर्फ पानी पर निर्भर न रहें। अपने शरीर की जरूरत को समझें, संतुलित आहार लें और नियमित देखभाल करें। आज के समय में हर नई सलाह पर भरोसा करने से पहले यह समझना जरूरी है, कि हर चीज हर किसी के लिए सही नहीं होती। आपकी त्वचा के लिए क्या सही है, यह आपको खुद समझना होगा।
ये भी पढ़ें- सनस्क्रीन लगाने के बाद भी हो रही है टैनिंग? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताई असली वजह और बचाव के तरीके



