Weight Loss Tips
    Photo Source - Google

    Weight Loss Tips: आजकल इंटरनेट पर वेट लॉस को लेकर ढेरों सलाह मिलती हैं, क्या खाएं, कब खाएं, कैसे एक्सरसाइज़ करें। लेकिन इसी भीड़ में एक कहानी ऐसी भी सामने आई है, जो थोड़ी अलग है और इसलिए लोगों का ध्यान खींच रही है। कूवर कपूर नाम के एक शख्स ने करीब 60 किलो वजन कम किया, वो भी बिना किसी एक्सट्रीम डायट या शॉर्टकट के। उनका सफर 142 किलो से शुरू होकर 80 किलो तक पहुंचा, और इसमें उनकी कंसिस्टेंसी के साथ कुछ ‘अजीब’ लेकिन काम के हैक्स का बड़ा रोल रहा।

    डायट सोडा का अलग नजरिया-

    जहां आमतौर पर वेट लॉस में कोल्ड ड्रींक्स से दूर रहने की सलाह दी जाती है, वहीं कुवर का कहना है, कि कैलोरी-फ्री डायट सोडा कभी-कभी आपकी मदद कर सकता है। उनका मानना है, कि इसे खाने के साथ लेने से पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती। हालांकि, यह एक कंट्रोल्ड हैबिट होनी चाहिए, डेली एडिक्शन नहीं।

    Chewing gum से कंट्रोल हुई क्रेविंग-

    एक और थोड़ा अजीब लेकिन दिलचस्प तरीका है, शुगर-फ्री च्वींगम चबाना। कूवर के मुताबिक, यह दिमाग को ऐसा महसूस कराता है जैसे आप अभी भी कुछ खा रहे हैं, जिससे बेवजह की क्रेविंग कम हो जाती हैं। इससे अननेसिसरी स्नैकिंग से बचा जा सकता है, जो वेट लॉस में सबसे बड़ी रुकावट बनती है।

    Plate में सबसे पहले प्रोटीन-

    वेट लॉस में प्रोटीन की इम्पोर्टेंस को कूवर ने भी हाईलाइट किया। उनका कहना है, कि जब भी खाना लें, तो सबसे पहले अपनी प्लेट में प्रोटिन रखें, उसके बाद कार्बस और फैट एड करें। साथ ही सब्ज़ियों को जरूर शामिल करें। यह तरीका न सिर्फ पेट जल्दी भरता है, बल्कि मसल लॉस को भी रोकता है।

    छोटे-छोटे मूवमेंट का बड़ा असर-

    कूवर ने एक और इंटरस्टिंग कॉन्सेप्ट बताया, टी मैक्सिंग यानी दिनभर में छोटी-छोटी मूवमेंट्स करना। जैसे फोन पर बात करते हुए टहलना या पैर हिलाना। ये छोटी एक्टिविटिज़ धीरे-धीरे एक्स्ट्रा कैलोरीज़ बर्न करती हैं, जो लंबे समय में बड़ा फर्क डालती हैं।

    बैठने से ज्यादा खड़े रहना-

    आज की लाइफस्टाइल में हम ज्यादा समय बैठकर बिताते हैं, लेकिन कूवर का कहना है, कि अगर आप अपने स्क्रीन टाइम का आधा हिस्सा खड़े होकर बिताएं, तो शरीर ज्यादा एनर्जी खर्च करता है। यह सिंपल हैबिट धीरे-धीरे वेट लॉस को बूस्ट कर सकती है।

    3-2-1 Rule का कमाल-

    उनके वेट लॉस जर्नी में 3-2-1 रुल भी काफी मददगार रहा। इसका मतलब है, कि सोने से 3 घंटे पहले आखिरी मील खत्म कर लें, 2 घंटे पहले पानी कम कर दें और 1 घंटे पहले स्क्रीन से दूर हो जाएं। इससे डायजेशन बेहतर होता है और लेट नाइट इटिंग से बचाव होता है।

    खाने के बाद 5 मिनट की वॉक-

    कूवर का आखिरी लेकिन इफैक्टिव हैक है, खाने के बाद सिर्फ 5 मिनट की वॉक। इससे बॉडी कार्बस को बेहतर तरीके से यूज़ करती है और शुगर लैवल भी स्टेबल रहता है। यह छोटा सा कदम फैट स्ट्रोरेज को कम करने में मदद करता है।

    ये भी पढ़ें- क्या सच में रोज़ 8 ग्लास पानी पीने से निखरती है त्वचा? वायरल पोस्ट से सामने आया बड़ा सच

    सीखने को क्या मिला?

    इस पूरी कहानी से यही समझ आता है, कि वेट लॉस कोई ओवरनाइट प्रोसेस नहीं है। कंसिसटेंसी, सही डाइट और छोटे-छोटे हैबिट मिलकर बड़ा बदलाव लाते हैं। कूवर के ये हैक्स यह बताते हैं, कि कभी-कभी सिंपल और अलग सोच ही आपको बेहतर रिज़ल्ट तक पहुंचा सकती है।

    ये भी पढ़ें- क्या आपके दांत और UTI कर रहे हैं दिमाग पर असर? स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।