Desi Versions of Bread
    Photo Source - Google

    Desi Versions of Bread: सुबह की जल्दबाजी में नाश्ते की तलाश हो या फिर शाम की भूख मिटाने का मन हो, ब्रेड हमेशा से ही हमारी पहली पसंद रहा है। यह सिंपल सा कार्बोहाइड्रेट्स का सोर्स आज हर भारतीय किचन में अपनी जगह बना चुका है। उत्तर से दक्षिण तक देश के हर कोने में ब्रेड को अलग-अलग तरीकों से एन्जॉय किया जाता है और हर रीजन के हिसाब से इसे अपना यूनीक टच दिया गया है।

    आज के जमाने में ब्रेड सिर्फ गेहूं से ही नहीं, बल्कि मल्टीग्रेन और बाजरे से भी बनाया जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह क्विक, फिलिंग और एंडलेसली एडैप्टेबल है यानी इसे किसी भी तरीके से बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं 6 ऐसे देसी वर्जन जो आज भी हमारे घरों में बड़े चाव से बनाए जाते हैं।

    ब्रेड उपमा-

    यह एक परफेक्ट फ्यूजन डिश है, जहां साउथ इंडियन उपमा और ब्रेड का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। इसमें ब्रेड के क्यूब्स को प्याज, मूंगफली और सब्जियों के साथ तेल, राई और करी पत्ता के तड़के में पकाया जाता है। यह डिश खासकर उन लोगों को पसंद आती है, जो कुछ हेल्दी और टेस्टी दोनों चाहते हैं। ब्रेड उपमा बनाना भी बहुत आसान है और यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी की फेवरेट है।

    ब्रेड पकौड़ा-

    यह भारत के सबसे फेमस और डीप फ्राइड ब्रेकफास्ट में से एक है जिसे हर स्ट्रीट फूड स्टॉल पर मिलता है। इसमें दो ब्रेड स्लाइसेस के बीच मसालेदार आलू का पेस्ट भरा जाता है और फिर इसे बेसन के बैटर में डुबोकर डीप फ्राई किया जाता है। यह लाल और हरी चटनी के साथ सर्व किया जाता है। बारिश के मौसम में चाय के साथ ब्रेड पकौड़ा का कॉम्बो बेहद पॉपुलर है। इसका क्रिस्पी टेक्सचर और स्पाइसी टेस्ट सभी को पसंद आता है।

    ब्रेड ऑमलेट-

    यह एक और फेमस ब्रेकफास्ट डिश है, जो खासकर मुंबई की स्ट्रीट्स पर बहुत पॉपुलर है। इसमें ब्रेड स्लाइसेस को तवे पर टोस्ट किया जाता है और साथ में मसाला ऑमलेट बनाया जाता है जिसमें अंडे, बटर, प्याज, नमक, काली मिर्च और हरी मिर्च का इस्तेमाल होता है। यह डिश उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो प्रोटीन रिच नाश्ता करना चाहते हैं। ऑफिस जाने वाले लोग अक्सर इसे हेल्दी और क्विक ऑप्शन के तौर पर प्रेफर करते हैं।

    बॉम्बे सैंडविच-

    बॉम्बे सैंडविच वेस्ट इंडिया की सबसे आइकॉनिक स्ट्रीट फूड है। इसमें विभिन्न फिलिंग्स आती हैं, लेकिन सबसे फेमस मसालेदार आलू की फिलिंग है। इसमें हरी चटनी लगाकर आलू का पेस्ट भरा जाता है और फिर इसे तवे पर कुक किया जाता है। यह टमेटो केचप के साथ सर्व किया जाता है। मुंबई की लोकल ट्रेन्स में सफर करने वाले लोगों के लिए यह सबसे कन्वीनिएंट स्नैक है। इसकी खासियत यह है, कि यह पेट भर देता है और पॉकेट फ्रेंडली भी है।

    चिल्ला ब्रेड सैंडविच-

    यह ब्रेकफास्ट डिश हाल के सालों में काफी फेमस हुई है। इसमें बेसन का चिल्ला बनाया जाता है, जो ग्राम फ्लोर, मसाले, प्याज और मिर्च से तैयार होता है। इस चिल्ले को दो ब्रेड स्लाइसेस के बीच रखा जाता है और तवे पर कुक किया जाता है। ऊपर से ग्रेटेड पनीर डालकर इसे चटनी और केचप के साथ सर्व किया जाता है। यह डिश खासकर यंग जेनेरेशन में बहुत हिट है, क्योंकि यह यूनीक टेस्ट देती है।

    ये भी पढ़ें- रात को 3 से 5 बजे के बीच खुल जाती है नींद? जानें अपने शरीर का ज़रुरी इशारा

    मलाई ब्रेड-

    यह सबसे सिंपल लेकिन बेहद टेस्टी वर्जन है, जो आज भी कई घरों में बनाया जाता है। इसमें सॉफ्ट और फ्रेश ब्रेड स्लाइसेस पर ताजी मलाई लगाई जाती है और ऊपर से चीनी के क्रिस्टल्स या नमक-काली मिर्च छिड़का जाता है। बच्चों के लिए यह एक आइडियल स्नैक है। क्योंकि यह हेल्दी है और बनाने में भी टाइम नहीं लगता। दादी-नानी के जमाने से यह रेसिपी चली आ रही है और आज भी उतनी ही पॉपुलर है।

    यही है ब्रेड की खूबसूरती कि एक सिंपल सी चीज को इतने अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है। हर रीजन की अपनी फ्लेवर और अपना टच है जो ब्रेड को एक कॉमन इंग्रीडिएंट से कहीं ज्यादा खास बनाता है।

    ये भी पढ़ें- कहीं आपका भी कॉलेस्ट्रोल तो नहीं है हाई? सिर्फ उंगलियों से जान सकते हैं आप, जानें कैसे