Pandit Vishnu Rajoria
    Photo Source - X

    Pandit Vishnu Rajoria: हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार के बोर्ड प्रमुख ने चार बच्चे पैदा करने वाले का फैसला लेने वाले युवा ब्राह्मण जोड़ो को एक लाख का पुरस्कार देने की घोषणा की है। दरअसल कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और राज्य कैबिनेट मंत्री पंडित विष्णु राजोरिया ने यह घोषणा की है। इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान श्री राजोरिया ने कहा, कि विधर्मियों की संख्या बढ़ती जा रही है। क्योंकि हमने अपने परिवारों पर ध्यान देना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा, कि मुझे युवाओं से बहुत उम्मीदें हैं। हम बुजुर्गों से बहुत उम्मीद नहीं कर सकते। ध्यान से सुनिए भावी पीढ़ी की सुरक्षा के लिए आप जिम्मेदार हैं।

    बहुत समस्याजनक(Pandit Vishnu Rajoria)-

    युवा एक बच्चे के बाद ही घर बसा लेते हैं, यह बहुत समस्याजनक है। मैं आपसे यह आग्रह करना चाहता हूं, कि आप कम से कम चार बच्चे पैदा करें। इसके बाद उन्होंने यह घोषणा की है, कि परशुराम बोर्ड चार बच्चों वाले दंपतियों को एक लाख रुपए का पुरस्कार देगा। मैं बोर्ड का अध्यक्ष रहहूं या ना रहूं, यह पुरस्कार दिया जाएगा। श्री राजोरिया का युवाओं से अक्सर कहते हैं, कि अब शिक्षा महंगी हो चुकी है। किसी तरह से गुजरा करो, लेकिन बच्चे पैदा करने में पीछे मत रहो, नहीं तो इस देश पर विधर्मी कब्जा कर लेंगे।

    एक व्यक्तिगत पहल(Pandit Vishnu Rajoria)-

    इसके साथ ही बाद राजोरिया ने कहा, कि उनकी ये घोषणा एक व्यक्तिगत पहल थी ना की कोई सरकारी पहल। उन्होंने कहा, यह मेरी व्यक्तिगत पहल है। उनका कहना है, कि यह मेरा सामाजिक वक्तव्य है, जो एक सामुदायिक कार्यक्रम में दिया गया है। ब्राह्मण समाज इन प्रतिबद्धों को पूरा कर सकता है। वहीं कांग्रेस के मुकेश नायक ने विष्णु राजोरिया की घोषणा पर कहा है, कि अपनी टिप्पणी पर श्री राजोरिया को पुनर्विचार करना चाहिए।विद्वान व्यक्ति हैं मेरे मित्र, मैं उन्हें बताना चाहता हूं, की दुनिया की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक जनसंख्या वृद्धि आज है।

    ये भी पढ़ें- BJP प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने लगाया अरविंद केजरीवाल पर आरोप, कहा वह भड़काने और डराने…

    "मुसलमानों की संख्या हिंदू से ज्यादा"(Pandit Vishnu Rajoria)-

    जितने कम बच्चे होंगे, उनकी शिक्षा सुनिश्चित करना उतना ही ज्यादा आसान होगा। एक ब्रह्म पैदा किया जा रहा है, कि मुसलमानों की संख्या हिंदू से ज्यादा हो जाएगी। हमारा देश तभी शक्तिशाली होगा, जब हम एकजुट हुए होंगे और यह सब काल्पनिक विचार हैं। इस टिप्पणी से भाजपा ने खुद को अलग करते हुए कहा है, कि भाजपा सरकार नियमों और संविधान के अनुसार काम करती है। उन्होंने, जो कुछ भी कहा है, वह उनकी निजी राय हो सकती है।

    ये भी पढ़ें- क्या दिल्ली की सत्ता में आने के बाद बीजेपी कर देगी झुग्गियों को धवस्त? केजरीवाल ने कहा…