SpiceJet and Akasa Air Planes Collide
    Photo Source - Google

    SpiceJet and Akasa Air Planes Collide: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा एयर सेफ्टी अलर्ट देखने को मिला, जब दो विमानों के बीच टक्कर हो गई। यह घटना उस समय हुई जब एक विमान पुशबैक हो रहा था और दूसरा टैक्सी करते हुए गेट की ओर बढ़ रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अकासा एयर का विमान (VT-YBA) दिल्ली से हैदराबाद के लिए रवाना होने की तैयारी में था और पीछे की ओर धकेला जा रहा था। उसी दौरान लेह से आया स्पाइसजेट का विमान (VT-SLB) रनवे से गेट की तरफ बढ़ रहा था।

    इसी दौरान दोनों विमानों के विंग आपस में टकरा गए, जिससे एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

    कितना हुआ नुकसान?

    इस टक्कर में स्पाइसजेट के बोइंग 737-700 विमान के दाहिने विंगलेट को गंभीर नुकसान पहुंचा है। वहीं अकासा एयर के विमान के बाएं हिस्से, यानी हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर, में भी डैमेज देखा गया है। टक्कर के बाद दोनों विमानों को तुरंत ग्राउंड कर दिया गया है और उन्हें कमर्शियल सर्विस से हटा दिया गया है।

    यात्रियों और क्रू की सुरक्षा बनी रही प्राथमिकता-

    सबसे बड़ी राहत की बात यह है, कि इस हादसे में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की खबर नहीं है। सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटीज और ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत एक्शन लेते हुए हालात को कंट्रोल में कर लिया।

    अकासा एयर का क्या कहना है?

    अकासा एयर ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि उनकी दिल्ली-हैदराबाद फ्लाइट QP 1406 को एहतियातन वापस बे पर लाया गया। एयरलाइन का दावा है कि उनका विमान एयरसाइड पर खड़ा था, तभी दूसरी एयरलाइन के विमान ने उसे टक्कर मार दी। कंपनी ने यह भी बताया कि सभी यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

    स्पाइसजेट का बयान भी आया सामने-

    स्पाइसजेट ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, कि 16 अप्रैल को उनका B737-700 विमान टैक्सी करते समय इस दुर्घटना का शिकार हुआ। टक्कर में उनके विमान के दाहिने विंगलेट को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई DGCA के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी।

    ये भी पढ़ें- 500 लड़कियों को बनाया शिकार, प्यार-शादी के नाम पर 35 की उम्र के शख्स ने ऐसे रचा 2 करोड़ का खेल

    जांच शुरू, DGCA को दी गई जानकारी-

    इस पूरे मामले की जानकारी डीजीसीए (DGCA) सहित संबंधित एजेंसियों को दे दी गई है। अब यह जांच का विषय है, कि आखिर इतनी सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद यह घटना कैसे हुई। एविएशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तरह की घटनाएं रेयर होती हैं, लेकिन इनसे सेफ्टी प्रोटोकॉल्स की समीक्षा जरूरी हो जाती है।

    ये भी पढ़ें- जानिए क्या है Women Reservation Bill? क्या ये सच में देगा महिलाओं को एक नई आवाज़ या सिर्फ…

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।