Johniz Robot Punjab
    Photo Source - Google

    Johniz Robot Punjab: पंजाब के मानसा जिले में एक निजी स्कूल के होनहार छात्रों ने तकनीकी नवाचार की एक मिसाल पेश की है। 11वीं और 12वीं कक्षा के इन युवा इनोवेटर्स ने मिलकर एक खास सिख रोबोट तैयार किया है, जिसे प्यार से ‘जॉनीज़’ (Johniz) नाम दिया गया है। यह रोबोट सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि भविष्य में जान बचाने और खतरनाक कामों को संभालने की एक उम्मीद है।

    तीन महीने की मेहनत और समर्पण का नतीजा-

    छात्रों ने बताया, कि जनीज रोबोट को तैयार करने में उन्हें लगभग तीन महीने का समय लगा। जॉर्जप्रीत सिंह की देखरेख में बने इस रोबोट पर करीब ₹15,000 से ₹20,000 का खर्च आया है। यह रकम छात्रों ने अपनी बचत और स्कूल की मदद से जुटाई। स्कूल के ग्राउंड में हुए सफल ट्रायल के बाद इस प्रोजेक्ट की चारों तरफ तारीफ हो रही है। देखने वालों ने इन युवाओं के हौसले और तकनीकी समझ की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

    जोखिम भरे मिशन में करेगा मदद-

    जनीज रोबोट की खासियत यह है, कि यह कई तरह के खतरनाक और जोखिम भरे कार्यों को अंजाम दे सकता है। छात्रों के मुताबिक, यह रोबोट ऊंची और दुर्गम पहाड़ी इलाकों पर चढ़ने में सक्षम है। इसके अलावा, यह आग बुझाने, बम डिफ्यूज करने और बोरवेल में गिरे लोगों को निकालने जैसे संवेदनशील कामों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये ऐसे काम हैं, जहां इंसानी जान को खतरा होता है, लेकिन जनीज की मदद से ऐसी स्थितियों को संभाला जा सकेगा।

    ये भी पढ़ें- प्याज-लहसुन को लेकर विवाद ने तोड़ दी 22 साल की शादी, जानिए पूरा मामला

    अपग्रेड की तैयारी में छात्र-

    फिलहाल छात्र इस रोबोट को और बेहतर बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। वे इसकी कार्यक्षमता और परफॉर्मेंस को अपग्रेड करना चाहते हैं ताकि यह और भी प्रभावी तरीके से काम कर सके। यह पहल साबित करती है, कि छोटे शहरों के स्कूलों में भी छात्रों में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के प्रति गहरी दिलचस्पी है। मानसा के इन छात्रों ने दिखा दिया है कि सही मार्गदर्शन और जुनून हो तो कुछ भी असंभव नहीं है।

    ये भी पढ़ें- लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी के चलते अनिरुद्धाचार्य पर केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला?

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।