Petrol Diesel Price
    Photo Source - Google

    Petrol Diesel Price: दुनिया को उम्मीद थी, कि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत से पश्चिम एशिया में शांति लौटेगी और कच्चे तेल की कीमतें नीचे रहेंगी। लेकिन जैसे ही इस वार्ता के विफल होने के संकेत मिले, वैसे ही वैश्विक बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर उछल पड़ीं। शुक्रवार की सुबह ब्रेंट क्रूड करीब 4 डॉलर की बढ़त के साथ 98.03 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया और डब्ल्यूटीआई का भाव भी 3 डॉलर से ज़्यादा चढ़कर 93.06 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसका असर देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा।

    महानगरों में नहीं बदले दाम-

    सरकारी तेल कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे चारों महानगरों में आज तेल के खुदरा दाम में कोई बदलाव नहीं किया। लेकिन नोएडा और गाज़ियाबाद जैसे शहरों में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

    आज के ताज़ा पेट्रोल-डीजल के भाव-

    चारों महानगरों में आज का भाव

    शहरपेट्रोल (रुपये/लीटर)डीजल (रुपये/लीटर)
    दिल्ली94.7287.62
    मुंबई103.4489.97
    चेन्नई100.7692.35
    कोलकाता104.9591.76

    अन्य शहरों में आज का भाव

    शहरपेट्रोल (रुपये/लीटर)डीजल (रुपये/लीटर)बदलाव
    नोएडा95.1288.29पेट्रोल +22 पैसे, डीजल +28 पैसे
    गाज़ियाबाद94.6487.74पेट्रोल -11 पैसे, डीजल -12 पैसे
    पटना105.2391.49कोई बदलाव नहीं

    कच्चे तेल में उछाल-

    जब भी वैश्विक बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो उसका सीधा असर देश में पेट्रोल और डीजल के दामों पर पड़ता है। डीजल महंगा होने का मतलब है माल ढुलाई महंगी होना और माल ढुलाई महंगी होने का मतलब है सब्ज़ी से लेकर राशन तक हर चीज़ का महंगा होना। यानी तेल की कीमतें सिर्फ पेट्रोल पंप पर नहीं, रसोई तक असर डालती हैं।

    ये भी पढ़ें- Delhi-NCR में फिर बिगड़ी हवा, GRAP Stage 1 लागू, जानिए किन चीज़ों पर लगी रोक

    आगे क्या होगा?

    ईरान-अमेरिका वार्ता की स्थिति अभी अनिश्चित है। अगर शांति बहाल होती है तो कच्चे तेल की कीमतें नीचे आ सकती हैं और पेट्रोल-डीजल के दाम भी राहत दे सकते हैं। लेकिन अगर तनाव बढ़ा तो आम आदमी की जेब पर बोझ और बढ़ सकता है। फिलहाल रोज़ सुबह तेल कंपनियाँं दाम तय करती हैं, इसलिए पेट्रोल भरवाने से पहले अपने शहर का ताज़ा रेट ज़रूर देख लें।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, स्पाइसजेट और अकासा के विमानों में टक्कर, जानिए पूरा मामला

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।