Earphone Exploded in Ear
    Photo Source - Google

    Earphone Exploded in Ear: रिश्तों में तोहफे देना प्यार का इज़हार होता है, लेकिन कभी-कभी यही तोहफा बड़ी मुसीबत बन जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ, एक महिला के साथ जब उसकी बहन ने उसे एक महीने पहले ईयरफोन तोहफे में दिए। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन हाल ही में एक दिन अचानक उसके दाहिने कान में लगा ईयरफोन फट गया। दर्द और घबराहट में वह तुरंत अस्पताल भागी जहां डॉक्टरों ने बताया, कि इस हादसे से उसकी TM मेम्ब्रेन यानी कान के परदे में सूजन आ गई है। यह खबर जब सोशल मीडिया पर आई, तो देखते ही देखते वायरल हो गई।

    X पर शेयर किया दर्द-

    महिला ने X यानी पुराने Twitter पर अपनी यह आपबीती साझा की। उसने अस्पताल का बिल, ईयरफोन की तस्वीरें और अपने कान की हालत दिखाई। ‘Capybara2233_’ नाम के हैंडल से शेयर इस पोस्ट को दो दिनों में 6 लाख 78 हज़ार से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। पोस्ट इतनी तेज़ी से फैली, कि खुद ईयरफोन बनाने वाली कंपनी को भी नोटिस लेना पड़ा। कंपनी ने जवाब देते हुए कहा, कि उन्होंने यह जानकारी अपनी भारत टीम के साथ साझा कर दी है और सीधे उनसे संपर्क किया जाएगा।

    इंटरनेट पर छिड़ी बहस-

    जैसे ही पोसट वायरल हुई, लोगों की प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया। एक यूज़र ने लिखा, कि उसने भी ऐसे ही ईयरफोन खरीदे थे और उसे भयंकर सिरदर्द हुआ, डॉक्टर ने हेडफोन बंद करने की सलाह दी। कुछ लोगों ने “New fear unlocked” लिखकर अपनी हैरानी जताई, तो किसी ने पूछा, कि क्या उसके कान में कभी-कभी मच्छर जैसी आवाज़ या पानी भरने का एहसास होता है।

    वहीं कुछ लोगों ने यह भी पूछा, कि आखिर वह किस वॉल्यूम पर सुन रही थी और क्या उसे ईयरफोन गर्म होने का एहसास नहीं हुआ। एक यूज़र ने यह भी कहा, कि सात हज़ार रुपये से कम कीमत के ईयरबड्स हमेशा से ही खराब गुणवत्ता के होते हैं।

    ये भी पढ़ें- संसद में चर्चा देर रात तक क्यों चलती है, जानें अध्यक्ष ओम बिरला की ज़बानी

    ईयरफोन इस्तेमाल करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान-

    यह घटना एक ज़रूरी सवाल खड़ा करती है, क्या हम अपने रोज़मर्रा के गैजेट्स को लेकर पर्याप्त सावधान हैं? विशेषज्ञ लंबे समय से कह रहे हैं, कि ईयरफोन को बहुत तेज़ आवाज़ पर और लंबे समय तक इस्तेमाल करना कानों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। सस्ते और घटिया गुणवत्ता के ईयरबड्स का खतरा और भी ज़्यादा होता है। इसलिए अगली बार जब भी ईयरफोन कान में लगाएं, वॉल्यूम कम रखें, ब्रेक लें और ब्रांड और गुणवत्ता से समझौता न करें, आपके कान बेशकीमती हैं।

    ये भी पढ़ें- Delhi से Rishikesh का सफर होगा 180 मिनट में पूरा, नमो भारत के विस्तार से बदलेगी तस्वीर

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।