Mainpuri Teacher Attack: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। एक 12वीं क्लास के छात्र ने अपनी ही टीचर पर बेरहमी से हमला कर दिया। यह हमला इतना भयानक था, कि युवती के होंठ कट गए और वह सड़क पर खून से लथपथ पड़ी रही। यह घटना दिन-दहाड़े हुई, जो समाज के लिए एक गंभीर सवाल खड़ा करती है।
Mainpuri Teacher Attack क्या है पूरा मामला-
यह घटना 26 जनवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। शिक्षिका कहीं जा रही थीं, तभी आरोपी छात्र ने उन्हें घेर लिया। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के के पास पहले से ही तेज धार वाला हथियार था। उसने टीचर को सड़क पर घसीटते हुए उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब शिक्षिका ने विरोध किया और उसकी गलत मांग को ठुकरा दिया, तो उस छात्र ने गुस्से में आकर तेज हथियार से उनके चेहरे पर हमला कर दिया।
हमले में शिक्षिका के ऊपरी और निचले दोनों होंठ उनके चेहरे से अलग हो गए। यह चोट इतनी गहरी थी, कि उनके चेहरे पर हमेशा के लिए निशान रह गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भाई ने बताई पूरी कहानी-
पीड़िता के भाई ने FIR में पूरी घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया, कि यह पहली बार नहीं था, जब उस छात्र ने उनकी बहन को परेशान किया। कुछ समय पहले जब शिक्षिका ने PTM के दौरान छात्र की मां से इस बारे में शिकायत की थी, तब भी उसने कुछ दिन बाद फिर से उन्हें रास्ता रोककर अभद्र हरकतें कीं।
लगातार हो रही इस हैरेसमेंट से परेशान होकर शिक्षिका ने अपने पुराने स्कूल की नौकरी छोड़ दी और शहर के दूसरे स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया। लेकिन वह लड़का अपनी ताकत के नशे में चूर होकर उन्हें नए स्कूल के रास्ते में भी रोकता रहा। वह उन्हें घेरता, गंदे इशारे करता और शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकियां देता था।
ये भी पढ़ें- PM Modi पर फिज़िकल अटैक? जानिए क्यों स्पीकर OM Birla ने पीएम को लोकसभा में आने से रोका
इलाज और पुलिस कार्रवाई-
घटना के बाद शिक्षिका ने अपने कजन को फोन किया। तब तक कुछ अनजान लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया था। वहां से उन्हें सफदरजंग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चूंकि वहां उस समय प्लास्टिक सर्जन उपलब्ध नहीं था, इसलिए तुरंत इलाज के लिए उन्हें आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें- Delhi में Yamuna पर बनेगा नया 26वां ब्रिज, कनेक्टिविटी होगी बेहतर
पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है और आरोपी छात्र की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है, कि यह पहली बार नहीं है जब उसने टीचर को परेशान किया है। वह पहले भी ऐसी हरकतों में शामिल रहा है। अधिकारी जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटे हैं।



