Mansi Yadav
    Photo Source - Google

    Mansi Yadav: हाल ही में दहेज उत्पीड़न के मामले में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अपने ससुराल में मृत पाई गई है, जिनका नाम मानसी यादव है। मानसी के परिवार का कहना है, कि उनके पति सागर और परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर उनकी हत्या की है। उनका कहना है, कि उन्होंने पहले कार की डिमांड की थी। इसके साथ ही परिवार का ये भी कहना है, कि मानसी की हत्या कर उसके शव को फांसी पर लटका दिया। जिससे यह लोगों को आत्महत्या लगे।

    कौन थीं Mansi Yadav?

    मानसी यादव कानपुर की रहने वाली एक हंसमुख सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर थीं, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफार्म पर वह काफी एक्टिव रहती थी। उनके हालिया वीडियो में वह काफी खुश और एक्साइड नजर आती थी। 9 दिसंबर 2024 को उन्होंने लखनऊ के इन्फ्लुएंस सागर राजपूत से लव मैरिज की। जिसके इंस्टाग्राम पर 8 लाख फॉलोअर्स हैं। शादी के बाद वह लखनऊ के सहादतगंज में अपने ससुराल रहने लगी थी।

    ज़्यादा दहेज की डिमांड-

    पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, उनके परिवार ने यह दावा किया था, कि शादी के दौरान उन्होंने ₹7 लख रुपए नगद और घर का सामान गिफ्ट के तौर पर दिया था। लेकिन खबरों के मुताबिक, राजपूत का परिवार इससे संतुष्ट नहीं था, मानसी के परिवार ने यह भी दावा किया है, कि वह ज्यादा दहेज और एक कार मांग रहे थे।

    शारीरिक और मानसिक यातनाएं-

    उनका कहना है, की शादी के बाद ही कम दहेज लाने के कारण उसे ताने और अपमान का सामना करना पड़ रहा था। उनकी मांगे पूरी न होने की वजह से उन्होंने उसके साथ ऐसा किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है, कि मानसी को शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी जाती थी। उन्होंने अपने परिवार को यातना के बारे में बताया भी था, इस मामले में ससुराल वालों से बातचीत के लिए मानसी का परिवार लखनऊ भी आया, जिससे कुठ ठीक किया जा सके।

    ये भी पढ़ें- 300 साल से भी ज्यादा पुराने हैं भारत के ये ब्रिज, लेकिन आज भी बिना खराबी के दौड़ रही गाड़ियां

    दहेज हत्या का मामला दर्ज-

    शनिवार को उन्हें पता चला, कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने यह आरोप लगाया है, कि एक हत्या थी, जिसे आत्महत्या का रूप दिया गया है, एक अधिकारी का कहना है, कि पीड़िता के परिवार की लिखित शिकायत के आधार पर राजपूत और उसके परिवार के पांच अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में सागर राजपूत पीड़िता के ससुर राजेश, देवर अनु, देवरानी बरखा और बुआ चांदनी, आशा शामिल हैं। राजपूत से फिलहाल हिरासत में पूछताछ की जा रही है।

    ये भी पढ़ें- 2030 तक भारत का भूजल हो जाएगा पूरी तरह से खत्म? नीति आयोग की रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।