Women Safety
    Photo Source - Google

    Women Safety: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली के नेहरू पार्क में वर्कआउट के दौरान घटी इस घटना ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। एक युवक ने अपने वीडियो में बताया, कि कैसे पार्क में एक्सरसाइज करती लड़की को एक अजनबी शख्स ने असहज महसूस कराया। इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोच में पड़ गए हैं, कि क्या भारत में महिलाओं के लिए वर्कआउट करने की कोई सुरक्षित जगह है भी या नहीं।

    क्या हुआ था उस दिन नेहरू पार्क में-

    वीडियो में युवक ने पूरी घटना का विस्तार से जिक्र किया है। उन्होंने बताया, कि वह रनिंग करने के बाद नेहरू पार्क में स्ट्रेचिंग कर रहे थे। उनके पीछे एक लड़की स्पोर्ट्स ब्रा पहनकर एक्सरसाइज कर रही थी। तभी फुटपाथ पर चलता हुआ एक आदमी वहां से गुजरा। लड़की को देखकर वह शख्स पहले तो आगे बढ़ गया।

    लेकिन कुछ देर बाद वापस लौट आया और जहां लड़की वर्कआउट कर रही थी, ठीक उसके पास आकर बैठ गया। वह लड़की को घूर-घूरकर देखने लगा, जिससे लड़की अनकम्फटेबल हो गई। जब युवक ने यह देखा, तो वह उस आदमी की ओर बढ़ने लगे। चूंकि वह पास में ही वर्कआउट कर रहे थे, उस आदमी ने भी उनसे आंख मिलाई और फिर वहां से चला गया।

    ये भी पढ़ें- Explained: क्या है Tirupati का ‘नकली सिल्क दुपट्टा’ विवाद? जिससे श्रद्धालु हुए नाराज

    सोशल मीडिया पर मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया-

    यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने युवक की हिम्मत और सतर्कता की जमकर तारीफ की। अब तक इस वीडियो को करीब तीस लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि लगभग ढाई लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। चार हजार से अधिक कमेंट्स में लोगों ने महिला सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। कई लोगों ने कहा, कि पब्लिक स्पेसेज में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

    ये भी पढ़ें- आग से भी बचाएगा और बम भी करेगा डिफ्यूज, Punjab के स्टूडेंट्स ने बनाया ये कमाल का Robot