Pritam Lodhi: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में जहां एक तरफ पुलिस BJP विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, वहीं विधायक जी एक के बाद एक विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बेटे का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू होते ही विधायक भड़क उठे और करेरा के एसडीओ आयुष जाखड़ को सीधे धमकी दी, “अगर 15 दिन में यह नहीं बताया, कि दिल्ली से निर्देश कौन दे रहा है, तो मैं तुम्हारे बंगले में गोबर भर दूंगा।”
मेरी मुट्ठी का वज़न था ढाई किलो-
अंग्रेज़ी समाचार वेबसाइट एनडीटीवी की परिपोर्ट के मुताबिक, विधायक ने आगे पूछा, कि दिल्ली से निर्देश कौन दे रहा है, क्या पीएम मोदी जी हैं, अमित शाह जी हैं या सिंधिया जी? उन्होंने कहा, कि हमारी टॉप लीडरशिप भोपाल में बैठती है। इसके साथ ही उन्होंने ‘ताकत’ दिखाते हुए कहा, “मेरी मुट्ठी का वज़न पहले ढाई किलो था, अब 250 किलो है।” उन्होंने हज़ारों समर्थकों को SDO के सरकारी आवास पर जुटाने की भी चेतावनी दी। हालांकि एसडीओ जाखड़ ने साफ कहा, कि उन पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं है और पुलिस अपना काम कर रही है।
मेरा मुक्का अब 250 किलो का हो गया है..बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी इस तरह एसडीओपी को धमका रहे हैं,, बेटे जी ने थार से लोगों को कुचला था,, बीजेपी अध्यक्ष @Hkhandelwal1964 समझाइस दे चुके हैं फिर भी तेवर नहीं बदले pic.twitter.com/o1TVsbUsv4
— Brajesh Rajput (@drbrajeshrajput) April 20, 2026
16 अप्रैल को थार से कुचले थे 5 लोग-
16 अप्रैल की सुबह दिनेश लोधी ने करेरा पुलिस स्टेशन के ठीक सामने तेज़ रफ्तार थार से 5 लोगों को कुचल दिया और फिर वहां से करीब 500 मीटर दूर जिम चला गया। जब पुलिस पहुंची तो उसने कथित रूप से कहा, “जाओ, मैं स्टेशन इंचार्ज को देख लूंगा और एक चौंकाने वाली बात भी कही, “मेरे पिता विधायक हैं, वे मर्डर केस भी मैनेज कर सकते हैं।”
यह पहली बार नहीं-
पिच्छोर से BJP विधायक प्रीतम लोधी विवादित बयानों के लिए पहले से जाने जाते हैं। पिछले अप्रैल में उन्होंने सरकारी अधिकारियों को धमकी दी थी, “काम नहीं किया, तो पानी-बिजली काट दूंगा, यहां तक कि पेशाब भी नहीं करने दूंगा।” उन्होंने एसपी पर कांग्रेस से सांठगांठ का आरोप लगाया और दावा किया, कि उनके फोन रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने वरिष्ठ नेता फूल सिंह बरैया को “टकला” कहा और पूर्व विधायक केपी सिंह पर भी तंज कसा।
ये भी पढ़ें- हैंडबॉल पोल गिरने से हुई 8 साल के बच्चे की मौत, जानिए पूरा मामला
SDO बोले-
एसडीओ आयुष जाखड़ ने विधायक की धमकियों पर शांत रहते हुए कहा, कि पुलिस पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं है और दिनेश लोधी का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया नियमानुसार चल रही है। यह पूरा मामला एक बार फिर यह सवाल उठाता है, कि जब सत्ता का दुरुपयोग इस स्तर तक होने लगे, तो आम नागरिक कहां जाएं?
ये भी पढ़ें- भारत की पहली डेंगू वैक्सीन को मिली मंजूरी, जानिए क्या है इसका नाम और कब ले सकेंगे लोग इसका लाभ



