Dhurandhar 2 Teaser
    Symbolic Photo Source - Google

    Dhurandhar 2 Teaser: 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल की इस धमाकेदार फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 830 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

    फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि इंडियन सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। थिएटर से उतरने के बाद जब फिल्म ओटीटी पर रिलीज़ हुई, तब भी व्यूअर्स का क्रेज़ कम नहीं हुआ और अब रणवीर सिंह ने फैंस को एक और बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर ली है।

    कल आएगा ‘धुरंधर 2’ का टीज़र-

    रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा मैसेज शेयर करके फैंस को एक्साइटमेंट से भर दिया है। उन्होंने लिखा, Tomorrow 12:12, यानी 3 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर कुछ खास होने वाला है। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसी अपडेट को शेयर किया, जिससे साफ हो गया, कि धुरंधर 2 का टीज़र कल रिलीज़ होने वाला है। इस स्पाई फ्रेंचाइज़ी की अगली कड़ी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

    पहली फिल्म की कामयाबी का जादू-

    धुरंधर ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी अपनी जगह बना ली। फिल्म की कहानी, एक्शन सीक्वेंस और स्टारकास्ट की दमदार परफॉर्मेंस ने इसे एक यादगार फिल्म बना दिया। थिएटरों में शानदार रन के बाद जब फिल्म ओटीटी पर आई, तो वहां भी इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब जब सीक्वल की बात आ रही है, तो फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

    Dhurandhar 2 में क्या होगा खास-

    धुरंधर 2 की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी। हमज़ा अली मज़हरी, जो एक इंडियन अंडरकवर ऑपरेटिव है, पाकिस्तान की क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड में मजबूती से अपनी जगह बना चुका है। रहमान डकैत को खत्म करने के बाद हमज़ा ने बड़े पॉलिटिकल फिगर्स जैसे जमील जमाली का विश्वास जीत लिया है और जमाली की बेटी यलीना से शादी भी कर ली है। अब सीक्वल में दांव और भी बड़े होने वाले हैं, क्योंकि हमज़ा का सामना एक बेहद खतरनाक दुश्मन मेजर इकबाल से होगा।

    मेजर इकबाल, जिन्हें ‘बड़े साहब’ के नाम से भी जाना जाता है, आईएसआई के मास्टरमाइंड हैं और भारतीय धरती पर हुए कई आतंकी हमलों के पीछे उन्हीं का हाथ माना जाता है। फैंस अब यह जानने के लिए बेताब हैं, कि ‘बड़े साहब’ के किरदार में कौन सा एक्टर नजर आएगा। यह सस्पेंस फिल्म को और भी दिलचस्प बना रहा है।

    ये भी पढ़ें- Rohit Shetty के घर के बाहर हुई फायरिंग, आखिर कौन था हमलावर?

    रिलीज़ डेट का ऐलान-

    ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। कल आने वाला टीज़र दर्शकों को फिल्म का पहला झलक देगा और इससे फैंस की एक्साइटमेंट का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें- The 50: क्या रजत दलाल का सफर यहीं खत्म? शो में थप्पड़ से मचा बवाल, मेकर्स लेंगे बड़ा एक्शन?

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।