Rajat Dalal
    Photo Source - X

    Rajat Dalal: 1 फरवरी को प्रीमियर हुए नए रियलिटी शो The 50 ने दर्शकों को अपनी स्क्रीन से चिपका दिया है। शो के पहले ही एपिसोड में करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज के बीच जोरदार बहस देखने को मिली थी। लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक नए प्रोमो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, जिसमें रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच टास्क के दौरान फिजिकल फाइट होती दिखाई दे रही है।

    टास्क के दौरान हुई झड़प-

    वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि रजत दलाल कंटेस्टेंट्स को समझा रहे हैं, कि टास्क के दौरान किसी को डिसरिस्पेक्ट नहीं करना चाहिए। इसी बात पर दिग्विजय ने रजत को हाइपोक्रिट बताते हुए कहा, कि जब किसी ने उन्हें पागल बोला तभी उन्हें अपनी आवाज उठाने की याद आई, लेकिन जब सिद्धार्थ करण से लड़ाई के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे, तब वो चुप रहे। दिग्विजय की इस बात से रजत को इतना गुस्सा आया, कि उन्होंने दिग्विजय को थप्पड़ मार दिया, गले से पकड़ा और पीछे की तरफ धक्का दे दिया।

    यह देखकर घर के अन्य कंटेस्टेंट्स शॉक्ड रह गए और तुरंत दोनों को अलग करने के लिए दौड़े। यह पूरा मामला इतना गंभीर था, कि दिग्विजय को गंभीर चोट भी लग सकती थी।

    “तुरंत शो से निकाल देना चाहिए”

    जैसे ही यह वीडियो ऑनलाइन आया, नेटिजन्स ने रजत की इस हरकत पर जमकर नाराजगी जताई। एक यूजर ने लिखा, “यह बिल्कुल गलत है, उस लड़के को गंभीर चोट लग सकती थी।” एक अन्य ने कमेंट किया, “यह बिल्कुल फेयर नहीं है, उन्हें तुरंत शो से निकाल देना चाहिए।” एक ने कमेंट में लिखा गया, “कितना घटिया! मैं बिग बॉस में रजत को लाइक करता था, लेकिन यह बिल्कुल डिस्गस्टिंग है।” कई लोगों ने उन्हें गुंडा तक कह दिया।

    बिग बॉस 18 में भी हो चुकी थी चेतावनी-

    बिग बॉस 18 में फराह खान ने रजत को चेतावनी दी थी, कि अगर वह किसी से फिजिकल हो गए, तो उन्हें शो से बाहर कर दिया जाएगा। उसी सीजन में राजत और दिग्विजय के बीच कई बार हीटेड आर्ग्युमेंट्स हुए थे। एक बार अविनाश ने दिग्विजय को धक्का देकर गिरा दिया था, जिससे वो घायल भी हो गए थे, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। बाद में जब दोनों घर से बाहर आए, तो एक पब्लिक प्लेस पर रजत ने दिग्विजय को थप्पड़ मारने की धमकी दी थी, क्योंकि उन्होंने उन्हें क्रिमिनल बोला था। हालांकि बाद में दोनों ने क्लेम किया, कि उन्होंने अपने मतभेद सुलझा लिए हैं।

    अब देखना ये है, कि क्या रजत को उनकी इस हरकत के लिए शो से बाहर कर दिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- Arijit Singh ने क्यों लिया प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट? जानिए डिटेल

    क्या है The 50 शो का कॉन्सेप्ट-

    The 50 एक टास्क बेस्ड रियलिटी शो है, जिसमें 50 सेलिब्रिटीज एक छत के नीचे रहकर सर्वाइवल के लिए टास्क्स में कंपीट करते हैं। शो में प्रिंस नरूला, करण पटेल, उर्वशी ढोलकिया, निक्की तंबोली, रजत दलाल, मोना लिसा, रिद्धि डोगरा और फैसल शेख जैसे नाम शामिल हैं। इस शो की खास बात यह है, कि दर्शक अपने फेवरेट कंटेस्टेंट पर बेट लगा सकते हैं और अगर उनका चुना हुआ कंटेस्टेंट जीत जाता है, तो एक लकी फैन को 50 लाख रुपए का इनाम मिलेगा। यह शो कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे आता है और JioHotstar पर भी स्ट्रीम किया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें- Rohit Shetty के घर के बाहर हुई फायरिंग, आखिर कौन था हमलावर?

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।