Maatrubhumi Release
    Photo Source - Google

    Maatrubhumi Release: साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक Maatrubhumi इन दिनों सुर्खियों में है, लेकिन वजह पॉजिटिव नहीं है। Salman Khan की इस फिल्म को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रिलीज डेट टलने से लेकर बड़े स्तर पर रीशूट और सरकारी विभागों की आपत्तियों तक, फिल्म का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

    इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा शुरू हो गई, कि शायद फिल्म सिनेमाघरों को छोड़कर सीधे OTT पर रिलीज हो सकती है। इस खबर ने फैंस को कन्फ्यूज कर दिया था।

    OTT रिलीज की अफवाहें कैसे शुरू हुईं?

    दरअसल, इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई, जब Central Board of Film Certification यानी CBFC ने फिल्म से चीन से जुड़े सभी रेफरेंस हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद फिल्म को लेकर विवाद और बढ़ गया।

    लोगों के बीच यह धारणा बन गई कि अगर फिल्म OTT पर रिलीज हो जाए, तो सेंसरशिप से बचा जा सकता है। लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। OTT पर रिलीज होने वाली फिल्मों को भी सरकार की मंजूरी लेनी पड़ती है। यानी प्लेटफॉर्म बदलने से फिल्म की परेशानियां खत्म नहीं होतीं।

    सलमान खान का बड़ा फैसला-

    इतनी अफवाहों और मुश्किलों के बावजूद Salman Khan अपने फैसले पर कायम हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इस फिल्म को बड़े पर्दे पर ही रिलीज करना चाहते हैं। डायरेक्टर Apoorva Lakhia के साथ मिलकर उन्होंने इस प्रोजेक्ट को बड़े स्केल पर तैयार किया है, इसलिए OTT रिलीज का विकल्प फिलहाल उनकी प्राथमिकता में नहीं है। खबरों की मानें तो मेकर्स अब 15 मई 2026 को नई रिलीज डेट के तौर पर देख रहे हैं, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

    ‘Battle of Galwan’ से ‘मातृभूमि’ तक का सफर-

    दिलचस्प बात यह है, कि इस फिल्म का नाम पहले ‘Battle of Galwan’ रखा गया था। कहानी Galwan Valley conflict पर आधारित है, जो 2020 में भारत और चीन के बीच हुई थी। लेकिन Ministry of Defence के निर्देशों के बाद फिल्म में बड़े बदलाव किए गए। लगभग 40% हिस्से को फिर से शूट किया गया, जिसमें फिक्शन, रोमांस और बैकस्टोरी जोड़ी गई, जबकि चीन से जुड़े सीधे संदर्भ हटा दिए गए।

    रिलीज डेट पर अब भी सस्पेंस-

    फिल्म पहले 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। फिलहाल स्थिति यह है, कि संशोधित फिल्म को अभी तक रक्षा मंत्रालय, सेना और CBFC ने देखा भी नहीं है। फिल्म में सलमान खान के अलावा Chitrangda Singh, Ankur Bhatia, Zeyn Shaw और Abhilash Chaudhary भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    ये भी पढ़ें- Bhoot Bangla से सेंसर बोर्ड ने काटे 11 मिनट, फिल्म हुई छोटी, जानिए कारण

    फैंस का इंतजार बढ़ा-

    लगातार बदलती परिस्थितियों के बीच फैंस का इंतजार और बढ़ता जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि फिल्म आखिर कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। लेकिन एक बात साफ है, ‘मातृभूमि’ का सफर अभी खत्म नहीं हुआ, बल्कि असली कहानी तो अब शुरू हो रही है।

    ये भी पढ़ें- “मैं ज़िंदा लाश बन गया था.., समय रैना ने बताया India’s Got Latent विवाद के बाद क्या हुआ था उनका हाल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।