Karan Aujla Concert: शनिवार की शाम दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हज़ारों प्रशंसक एक जोश भरी संगीत की रात की उम्मीद लेकर पहुंचे थे। मकसद था, अपने पसंदीदा गायक करण औजला को सामने से सुनना। लेकिन जो हुआ, वो किसी भी फैन के लिए तकलीफदेह था। लंबी-लंबी कतारें, टिकट काउंटर पर मारामारी, एंट्री बैंड की छीना-झपटी और जगह-जगह झगड़े यही था, उस रात का असली मंज़र।
काउंटर पर मची लूट-
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में साफ दिखता है, कि टिकट काउंटर के बाहर भारी भीड़ जमा थी और लोग अपने एंट्री बैंड के लिए घंटों खड़े रहे। एक वीडियो में दावा किया गया, कि कुछ लोगों ने काउंटर से पास और बैंड छीन लिए और उन्हें स्टेडियम के बाहर ऊंचे दामों पर बेचने लगे, जबकि जिन लोगों ने असली टिकट खरीदी थीं, उन्हें बैंड मिले ही नहीं। एक वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “लोग घंटों खड़े रहे, भगदड़ जैसे हालात बने, बैंड मिले ही नहीं और 6 हज़ार रुपये बर्बाद हो गए।” यह सब देखकर साफ समझ आता है, कि आयोजकों की तैयारी कैसी थी।
Pathetic event management by @district_india for Karan Aujla, Delhi concert.
— K V Aditya (@KVAditya8) February 28, 2026
People literally stood for hours, hundreds involved in a stampede..
The bands were not issued.. Literally paid 6k for DOGSHIT.
How tf did you think you'd accomodate hundreds of people in a fucking redi? pic.twitter.com/M6Whz30Vkd
VIP हिस्से में मारपीट-
स्टेडियम के अंदर भी हालात कुछ बेहतर नहीं थे। कई वीडियो में टिकट काउंटरों को टूटा-फूटा दिखाया गया है। एक वीडियो में तो VIP हिस्से के अंदर भी मारपीट होती नज़र आई। लोगों का कहना था, कि न पर्याप्त पुलिस थी, न सुरक्षा। एक व्यक्ति ने लिखा, “जब 35 से 40 हज़ार की क्षमता वाले स्टेडियम में 70 हज़ार लोगों को भरोगे, तो यही होगा।” एक मां ने बताया, कि उनकी बेटी ने 6,000 रुपये टिकट के दिए, पानी की बोतल 250 रुपये की थी, खाना भी महंगा था और इन सबके बावजूद पूरा अनुभव बर्बाद रहा।
करण की एंट्री थी शानदार-
इस सारी अफरा-तफरी के बावजूद करण औजला की एंट्री काफी नाटकीय रही, वो एक उठने वाले मंच से ऊपर आए और बाद में रस्सी के सहारे पूरे स्टेडियम को पार किया। गाने सुनकर प्रशंसकों ने तारीफ भी की, लेकिन आयोजन की गड़बड़ी ने सारा मज़ा किरकिरा कर दिया। फिलहाल करण अपने POP CULTURE World Tour के तहत कई शहरों में प्रस्तुति दे रहे हैं। दिल्ली के बाद वो मुंबई, पुणे (4 मार्च), चंडीगढ़ (14 मार्च), इंदौर (21 मार्च) और बेंगलुरू (29 मार्च) में मंच पर नज़र आएंगे।
ये भी पढ़ें- Urvashi Rautela ने काटा दुनिया का सबसे महंगा 16 करोड़ का केक, ऐसा क्या था इस केक में खास
क्या हम बड़े कॉन्सर्ट के लिए तैयार हैं?
इस पूरे हंगामे ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, क्या हमारे देश में इतने बड़े आयोजन को सही तरीके से संभालने की क्षमता है? प्रशंसकों का गुस्सा समझ में आता है, उन्होंने हज़ारों रुपये खर्च किए, घंटों इंतज़ार किया और बदले में मिली सिर्फ अफरा-तफरी।
ये भी पढ़ें- Bharti Singh ने दिखाई नन्हे Kaju की पहली झलक, कहा गोला की तरह ही..



