UK07 Rider
    Photo Source - Google

    UK07 Rider: सोशल मीडिया पर लाखों चाहने वालों के चहेते बाइकर व्लॉगर Anurag Dobhal, जिन्हें लोग UK07 Rider के नाम से जानते हैं, एक ऐसे Live वीडियो की वजह से चर्चा में आ गए, जिसे देखकर हर कोई सहम गया। Instagram पर शुरू हुआ यह लाइव वीडियो देखते-देखते वायरल हो गया। जो लोग उस वक्त Live देख रहे थे, उन्होंने वीडियो के कुछ हिस्से रिकॉर्ड कर लिए और बाद में उन्हें इंटरनेट पर शेयर किए। उनकी आंखों में आंसू थे, आवाज़ कांप रही थी और शब्द ऐसे थे, जो दिल को भारी कर दें।

    मम्मी, अगले जन्म में बस प्यार देना-

    Live के दौरान Anurag भावुक होकर बोले, “मम्मी, अगले जन्म में आऊं तो बस प्यार देना।” इसके बाद उन्होंने गाड़ी तेज़ की और कहा “चलो, आखिरी सफर पर चलते हैं।” कुछ ही देर बाद Live अचानक बंद हो गया। देखने वालों को समझ नहीं आया कि हुआ क्या, लेकिन जो सच्चाई सामने आई, वो चौंकाने वाली थी। गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था।

    हादसे के बाद का मंज़र-

    Live बंद होने के कुछ समय बाद एक और वीडियो सामने आया, जिसमें Anurag सड़क पर चोटिल अवस्था में नज़र आ रहे थे। उन्होंने पीली टी-शर्ट पहनी हुई थी और आसपास कई लोग उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे थे। गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। जिस व्यक्ति ने यह वीडियो शेयर किया, उसके मुताबिक, Anurag इस हादसे में बाल-बाल बचे।

    आखिर क्यों टूटे Anurag?

    इस घटना से कुछ समय पहले Anurag ने Instagram पर “Real Facts” नाम से एक चैट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया, कि उनके परिवार ने उनकी अंतरजातीय शादी को स्वीकार नहीं किया और पत्नी रितिका के साथ उनसे बुरा बर्ताव किया। इसी दौरान उनकी पूर्व मित्र Savya Rides ने एक रील पोस्ट की, जिसने आग में घी का काम किया।

    एक और वीडियो सामने आया, जिसमें Anurag के एक दोस्त की आवाज़ में यह बात कही गई, कि वो आत्महत्या के बारे में सोच रहे थे। बाद में Anurag ने खुद एक भावुक वीडियो जारी कर अपने माता-पिता और रैपर Kalam Ink पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। हालांकि Kalam Ink ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा, कि यह पूरा मामला एकतरफा है और सोशल मीडिया पर ध्यान खींचने के लिए बनाया गया है।

    ये भी पढ़ें- Badshah ने सारे प्लेटफॉर्म से वापस लिया अपना Tateeree गाना? कहा मुझे माफ कर…

    चाहने वालों से एक गुज़ारिश-

    यह घटना हमें याद दिलाती है, कि चमक-दमक भरी ज़िंदगी के पीछे भी इंसान दर्द छुपाता है। अगर आप या आपके आसपास कोई मानसिक तनाव से गुज़र रहा है, तो कृपया अकेले मत रहिए, बात कीजिए, मदद लीजिए।

    ये भी पढ़ें- Karan Aujla का बड़ा ऐलान, 12 अप्रैल को फिर करेंगे कॉन्सर्ट, लेकिन इस बार टिकट भी मुफ्त

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।