Badshah Tateeree Song Controversy: जब कोई कलाकार अपनी गलती खुलकर स्वीकार करे, तो वो पल सबसे बड़ा होता है। कुछ ऐसा ही हुआ जब जाने-माने गायक और रैपर Badshah ने अपने नए गाने ‘Tateeree‘ को लेकर उठे विवाद के बाद शनिवार को Instagram पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने सीधे हरियाणा की जनता से माफ़ी मांगी और खुद को गर्व से ‘हरियाणा का बेटा’ कहा।
Badshah ने अपने बयान में कहा, “मेरा गाना Tateeree रिलीज़ हुआ है और मैं देख रहा हूं, कि उसके एक हिस्से में मेरे बोल और उसके दृश्यों की वजह से जो संदेश गया है, उससे कई लोगों को, खासकर मेरे हरियाणा के अपने लोगों को, उनके जज़्बातों को ठेस पहुंची है।” उन्होंने आगे कहा, कि वो खुद हरियाणा से हैं, उनकी बोली, खान-पान, रहन-सहन और पहचान सब हरियाणा से जुड़ी है। यह भावनात्मक बयान लोगों के दिलों को छू गया।
गाने में ऐसा क्या था जो भड़क गए लोग?
यह हरियाणवी गाना 1 मार्च 2026 को रिलीज़ हुआ था। इसे Badshah और गायिका सिमरन जगलन ने मिलकर बनाया था। गाने के बोल Badshah ने खुद लिखे, संगीत Hiten ने तैयार किया और वीडियो Mahi तथा Joban Sandhu ने निर्देशित किया था। गाने में आधुनिक रैप और हरियाणवी रंग का मेल था, लेकिन इसी मेल में कुछ ऐसा था, जो लोगों को रास नहीं आया।
दरअसल, गाने के एक हिस्से में स्कूल ड्रेस पहनी लड़कियों को स्कूल जैसे माहौल में दिखाया गया था, जिसे कई लोगों ने आपत्तिजनक माना। हरियाणा समुदाय खासकर महिलाओं और युवाओं से जुड़े लोगों ने, इसे महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया। बात बढ़ती गई और मांग उठने लगी, कि इस गाने को बंद किया जाए।
पुलिस में भी हुई शिकायत-
मामला केवल सोशल मीडिया तक नहीं रहा। Abhay Chaudhary नाम के एक व्यक्ति ने हरियाणा के पंचकूला स्थित साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना था, कि इस गाने की भाषा और दृश्य हद से आगे जाते हैं और इसका युवाओं पर बुरा असर पड़ सकता है। इस शिकायत ने पूरे विवाद को एक नया मोड़ दे दिया।
ये भी पढ़ें- Karan Aujla का बड़ा ऐलान, 12 अप्रैल को फिर करेंगे कॉन्सर्ट, लेकिन इस बार टिकट भी मुफ्त
Badshah का वादा-
चालीस साल के इस रैपर ने अपने बयान में साफ कहा, कि उनका कभी कोई इरादा नहीं था, कि हरियाणा की किसी मां या बच्चे के बारे में कुछ बुरा कहा जाए। उन्होंने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं, कि आप मुझे हरियाणा का बेटा समझ कर, अपना बेटा समझ कर मुझे माफ करेंगे।” साथ ही उन्होंने यह भी पक्का किया, कि ‘Tateeree’ को सभी मंचों से हटा लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Badshah के गाने ‘Tateeree’ पर क्यों मचा बवाल? हरियाणा महिला आयोग ने भेजा समन



