Ranveer Singh: बॉलीवुड के एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर की सफलता का जश्न मनाने के बजाय अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। हाल ही में उन्हें एक व्हाट्सएप वॉयस नोट के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है, जिसमें करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इस खतरनाक धमकी के बाद रणवीर और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने अपने मुंबई स्थित घर पर सुरक्षा कई गुना बढ़ा दी है।
किसने भेजा धमकी भरा मैसेज और क्या है मांग-
सूत्रों के मुताबिक, रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से वॉयस नोट मिला था। इस वॉयस मैसेज में धमकी देने वाले व्यक्ति ने रणवीर से करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, कि धमकी देने वाला व्यक्ति कौन है और वह किस गिरोह से जुड़ा है। मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल की मदद से उस व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, जिसने यह खतरनाक संदेश भेजा था।
सोसाइटी ने दादर पुलिस को लिखा पत्र-
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, रणवीर और दीपिका की हाउसिंग सोसाइटी की मैनेजिंग कमेटी ने दादर पुलिस स्टेशन को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में बताया गया है, कि दोनों सितारों ने बिना सोसाइटी की अनुमति के अपने घर के बाहर छह हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं। इसके अलावा एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी भी लगातार उनकी सुरक्षा में तैनात रहता है।
सोसाइटी की कमेटी ने गंभीर चिंता जताते हुए कहा है, कि हथियारबंद जवानों का लॉबी, जिम और बच्चों के प्ले एरिया में घूमना दूसरे निवासियों के लिए असहज और डरावना है। कमेटी ने पुलिस से अनुरोध किया है, कि इस सुरक्षा व्यवस्था को वेरिफाई किया जाए और बताया जाए, कि क्या इसके लिए उचित अनुमति ली गई है।
रणवीर ने तुरंत पुलिस को दी सूचना-
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, धमकी मिलते ही रणवीर सिंह ने तत्काल मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फौरन एक्शन लिया और रणवीर के घर के बाहर सुरक्षा को हाई अलर्ट पर रख दिया गया। इसलिए क्योंकि रणवीर और दीपिका की बेटी दुआ अभी बहुत छोटी है, जो 8 सितंबर 2024 को पैदा हुई थी। पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी की पहचान होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- Bollywood News: करण जौहर की इस फिल्म पर भड़के Govinda, कहा किसी की निजी लाइफ में दखल…
करियर में व्यस्त हैं दोनों स्टार्स-
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2025 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। यह स्पाई थ्रिलर पाकिस्तान के ल्यारी में सेट है, जहां रणवीर एक भारतीय जासूस बनकर आतंकवादी नेटवर्क में घुसपैठ करते हैं। अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी इस फिल्म में हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है और इसका सीक्वल 19 मार्च को रिलीज होगा। वहीं दीपिका पादुकोण सिंघम रिटर्न्स के बाद अब शाहरुख खान के साथ किंग में नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें- Aamir khan और Arijit सिंह पर लगे गंभीर आरोप, रात 1 बजे कॉलेज में घुसने का मामला



