Jasmine Sandlas
    Photo Source - Google

    Jasmine Sandlas: पंजाबी सिंगर Jasmine Sandlas इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, लेकिन इस बार किसी गाने की वजह से नहीं, बल्कि अपनी बहादुरी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए लिए गए फैसले की वजह से। दिल्ली में हाल ही में हुए अपने कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए सीख बन सकती है।

    Jasmine Sandlas ने शो बीच में रोका-

    धुरंधर फिल्म के टाइटल ट्रैक और रणवीर सिंह की फिल्म का मशहूर डांस नंबर शरारत गाने वाली जैस्मिन संदलास ने अपने दिल्ली कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस को बीच में ही रोक दिया, उन्होंने देखा, कि कुछ लड़के महिला फैन्स के साथ बदतमीजी कर रहे हैं। बिना किसी देरी के उन्होंने सिक्योरिटी को बुलाया और उन लड़कों को वेन्यू से बाहर निकालवा दिया।

    वायरल हो रहे वीडियो में जैस्मिन को कहते हुए सुना जा सकता है, “सिक्योरिटी, क्या आप प्लीज इन दो लड़कों को हटा सकते हैं? ये इन महिलाओं को परेशान कर रहे हैं।” इतना ही नहीं, सिंगर ने साफ शब्दों में कहा, “मैं परफॉर्म नहीं करूंगी अगर महिलाएं मेरे कॉन्सर्ट में सेफ फील नहीं करतीं।”

    सोशल मीडिया पर मिली तारीफों की बौछार-

    Jasmine Sandlas के इस बहादुरी भरे कदम ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। लोगों ने उनकी इस नो-नॉनसेंस अप्रोच की तारीफ की। एक यूजर ने X पर लिखा, “रियल क्वींस अपने किंगडम को प्रोटेक्ट करती हैं।” वहीं दूसरे ने कहा, “वीमेन स्टैंडिंग फॉर वीमेन।” इंस्टाग्राम पर यूजर जैस्मिन के शांत, लेकिन सख्त रवैये से काफी इम्प्रेस्ड दिखे। उन्होंने लिखा, “ना कोई गंदी भाषा, ना चिल्लाना, ना कोई ड्रामा, बस एक बेसिक सिविक अपील और स्टर्न स्टैंड। हैट्स ऑफ टू हर।”

    ये भी पढ़ें- Bollywood News: करण जौहर की इस फिल्म पर भड़के Govinda, कहा किसी की निजी लाइफ में दखल…

    आयशा खान के साथ किया परफॉर्मेंस-

    स्टेज पर जैस्मिन के साथ एक्ट्रेस आयशा खान भी मौजूद थीं, जिन्होंने शरारत गाने में काम किया था। दोनों ने मिलकर धुरंधर के डांस ट्रैक पर जमकर परफॉर्म किया, जिससे भीड़ दीवानी हो गई। आयशा ने एक वीडियो में कहा, “मैं सारे स्टेप्स भूल गई स्टेज पे आके। आई एम सो ग्लैड टू बी हियर। मैं हमेशा जैस्मिन से कहती हूं, शी इज़ अ गॉड्स चाइल्ड।” जैस्मिन तरस, यार ना मिले और इल्लीगल वेपन 2.0 जैसे हिट गानों के लिए पहचानी जाती हैं, लेकिन अब वो एक रोल मॉडल के तौर पर भी देखी जा रही हैं।

    ये भी पढ़ें- Ranveer Singh को किसने दी धमकी? दीपिका और रणवीर ने बढ़ाई सिक्योरिटी, जानिए पूरा मामला

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।