Bollywood News: बॉलिवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा ने विक्की कौशल की 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया है, कि करण जौहर की इस फिल्म में उनके नाम का इस्तेमाल करके किसी सेलिब्रिटी की पर्सनल लाइफ पर तंज कसने की कोशिश की गई है। गोविंदा का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिल्म की कहानी पर उठाए सवाल-
गोविंदा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि जब उन्हें पता चला, कि उनके नाम से एक फिल्म बनाई गई है, तो वे हैरान रह गए। उन्होंने फिल्म की कहानी के बारे में बताया, “किसी ने मेरे नाम से मूवी बनाई थी, गोविंदा मेरा नाम करण जौहर की थी। उसका सब्जेक्ट था, कि वाइफ हस्बैंड पर शक करती है और एक्टर की गर्लफ्रेंड के साथ गड़बड़ हो जाती है।” गोविंदा ने साफ किया, कि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई यह कहानी और उन्हें लगा, कि यह किसी की पर्सनल लाइफ में दखल देने जैसा है।
पर्सनल लाइफ में दखल देने का आरोप-
वेटरन एक्टर ने अपनी बात रखते हुए कहा, “ये पर्सनल लाइफ के अंदर स्टोरी घुसाड़ने का प्रयास लगता है।” गोविंदा का मानना है, कि ऐसी फिल्में बनाकर किसी की निजी जिंदगी को एंटरटेनमेंट का हिस्सा बनाने की कोशिश की जा रही है, जो गलत है। उनके ये कमेंट्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, क्योंकि इसके बाद उन्होंने एक सख्त वॉर्निंग भी दी।
रजनीकांत स्टाइल में देंगे जवाब-
गोविंदा ने अपने अंदाज में कहा, कि अगर ऐसे मजाक करने वाले लोग कभी उनसे मिले, तो वे अपने तरीके से जवाब देंगे। उन्होंने कहा, “मेरे हाथ कभी लगे तो आदरणीय रजनीकांत की तरह इतना मैं प्रसाद दूंगा। I promise. No misbehave.” गोविंदा ने साफ किया, कि वे किसी से बदतमीजी नहीं करेंगे। लेकिन अपनी बात जरूर रखेंगे।
हर तरह का मजाक अच्छा नहीं लगता-
एक्टर ने यह भी कहा, कि वे ऐसे हास्य को पसंद नहीं करते, जो किसी की बेइज्जती करके या किसी को नीचा दिखाकर किया जाए। गोविंदा ने रिक्वेस्ट करते हुए कहा, “मैं रिक्वेस्ट करता हूं, कि मजाक हर तरह से हर जगह से अच्छा नहीं लगता।” उन्होंने लोगों से अपील की, कि एंटरटेनमेंट के नाम पर जो कुछ भी पेश किया जाए, उसमें थोड़ी संवेदनशीलता जरूरी है।
ये भी पढ़ें- Aamir khan और Arijit सिंह पर लगे गंभीर आरोप, रात 1 बजे कॉलेज में घुसने का मामला
मैनेजर ने दी सफाई-
कुछ दिन पहले गोविंदा के मैनेजर शशि ने भी स्पष्ट किया था, कि गोविंदा बैंक्रप्ट नहीं हैं। वे शादी के इवेंट्स और प्रोग्राम्स में डांस करना इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें डांस से खास लगाव है। यह बयान उन अफवाहों को खारिज करने के लिए दिया गया था, जो एक्टर की फाइनेंशियल स्थिति को लेकर फैलाई जा रही थीं।
‘गोविंदा नाम मेरा’ फिल्म करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने बनाई थी, जिसमें विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और किआरा आडवाणी ने काम किया था। यह फिल्म दिसंबर 2022 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।
ये भी पढ़ें- Aamir khan और Arijit सिंह पर लगे गंभीर आरोप, रात 1 बजे कॉलेज में घुसने का मामला



