Honey Singh Badshah Song Removed: दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को एक ऐसा फैसला सुनाया, जिसने पूरे देश का ध्यान खींच लिया। अदालत ने Honey Singh और Badshah के करीब 20 साल पुराने एक विवादित गाने को सभी ऑनलाइन मंचों से तुरंत हटाने का आदेश दिया। यह गाना दोनों ने माफिया मुंडिर नाम के अपने ग्रुप के तहत वॉल्यूम वन नाम से रिलीज़ किया था। न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कौरव ने गाने के बोल सुनने के बाद उन्हें महिलाओं के प्रति घोर अश्लील, फूहड़ और अपमानजनक करार दिया।
हिंदू शक्ति दल की याचिका से शुरू हुआ मामला-
इस पूरे मामले की शुरुआत हिंदू शक्ति दल की एक याचिका से हुई, जिसमें मांग की गई थी, कि इस गाने के सभी वीडियो और ऑडियो को स्पॉटिफाई, यूट्यूब और ग्रुप समेत सभी ऑनलाइन मंचों से हटाया जाए। याचिका में यह भी बताया गया कि Honey Singh ने हाल ही में मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में इस विवादित गाने की कुछ पंक्तियाँ गाईं, जिसके बाद यह मामला फिर से सुर्खियों में आ गया।
अदालत ने कहा-
जब अदालत ने अपने कक्ष में गाने के बोल सुने तो न्यायाधीश ने साफ शब्दों में कहा, कि इस तरह की सामग्री किसी भी सभ्य समाज में ऑनलाइन मंचों पर मौजूद नहीं रहनी चाहिए। अदालत ने यह भी कहा कि इस गाने के बोल महिलाओं को इंसान की तरह नहीं बल्कि किसी वस्तु की तरह पेश करते हैं और यह किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं। इतना ही नहीं, अदालत ने अपने आधिकारिक आदेश में गाने का नाम तक लिखने से इनकार कर दिया इतनी घटिया सामग्री थी उसमें।
कला की आड़ में अश्लीलता को माफी नहीं-
अदालत ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अभिव्यक्ति की आज़ादी या कलात्मक स्वतंत्रता की आड़ में इस तरह की अश्लीलता को किसी भी हालत में ऑनलाइन मंचों पर पैसे कमाने की इजाज़त नहीं दी जा सकती। अदालत ने दोनों गायकों और गाने पर किसी भी तरह का अधिकार रखने वाले सभी लोगों को आदेश दिया कि वो इस गाने के सभी लिंक तुरंत हटाए, चाहे वो मूल गाना हो, उसका नया रूप हो या कोई और वर्ज़न।
ये भी पढ़ें- क्या Dhurandhar 2 की कहानी है कॉपी? लेखक ने आदित्य धर पर लगाया बड़ा आरोप, कहा मेरे पास सबूत…
अब आगे क्या?
इस मामले की अगली सुनवाई 7 मई को होगी। फिलहाल अदालत का आदेश बिल्कुल साफ है, गाना हटाओ, कोई माफी नहीं। यह फैसला उन सभी के लिए एक कड़ा संदेश है, जो महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री बनाकर लोकप्रियता और पैसा कमाने की कोशिश करते हैं।
ये भी पढ़ें- मंच पर कॉमेडियन Sunil Pal का अपमान, माइक छीना, सीट पर बैठने का इशारा, वीडियो वायरल



