Gaurav Khanna
    Photo Source - Google

    Gaurav Khanna: बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना ने 16 दिसंबर 2025 को बड़े उत्साह के साथ अपने YouTube चैनल की शुरुआत की थी। एक्टर ने अपना पहला वीडियो अपलोड करके फैंस को खुश कर दिया था, लेकिन खुशी की यह लहर ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। चैनल लॉन्च होने के महज एक दिन बाद ही YouTube ने गौरव के चैनल और वीडियो दोनों को टर्मिनेट कर दिया। इस अचानक हुई कार्रवाई ने फैंस को हैरान कर दिया है और सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई है, कि आखिर हुआ क्या।

    Reddit यूजर्स ने उठाए सवाल-

    एक Reddit यूजर ने गौरव के वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए पूछा, कि गौरव खन्ना के ऑफिशियल YouTube चैनल का क्या हुआ। जब कोई उस वीडियो को सर्च करता है, तो एक मैसेज आता है जिसमें लिखा है, कि यह वीडियो अब उपलब्ध नहीं है, क्योंकि इससे जुड़े YouTube अकाउंट को टर्मिनेट कर दिया गया है। इस पोस्ट के बाद कई यूजर्स ने अपने अलग-अलग विचार शेयर किए।

    कुछ यूजर्स का मानना है, कि यह समस्या आर्टिफिशियल ट्रैफिक और बोट्स की वजह से हुई। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, कि नए अकाउंट्स पर एक दिन में सब्सक्राइबर्स की संख्या बहुत तेजी से बढ़ने की वजह से YouTube को शक हो गया और उन्होंने अकाउंट टर्मिनेट कर दिया। एक अन्य यूजर ने बताया, कि जब किसी चैनल पर अचानक से subscribers की संख्या में भारी इजाफा होता है, तो ऐसा अक्सर हो जाता है। यह समस्या ज्यादातर सेलिब्रिटिज़ के साथ होती है, लेकिन उनकी टीम इसे वापस ला सकती है।

    गौरव का पहला YouTube वीडियो में क्या था खास-

    अपने पहले वीडियो में गौरव ने बिग बॉस 19 के घर में बिताए गए, महीनों के बारे में दिल खोलकर बात की थी। उन्होंने अपने करियर की चर्चा करते हुए अनुपमा और सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में किए गए, अपने काम के बारे में भी बताया। गौरव ने इस वीडियो की एक झलक अपने Instagram अकाउंट पर भी शेयर की थी, जिसके कैप्शन में लिखा था, कि यह सरप्राइज उनके दिल से है।

    ये भी पढ़ें- Dhurandhar पर गल्फ देशों में बैन के बाद, इस देश में फिल्म की टीम के खिलाफ हो रही FIR की मांग

    वीडियो में गौरव ने अपने बिग बॉस 19 के दोस्तों स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे और इंफ्लुएंसर मृदुल तिवारी को स्पेशल शाउटआउट दिया। उन्होंने कहा, कि जिन लोगों ने शो में उन्हें पसंद नहीं किया, वे अगले शो में बेहतर करने की कोशिश करेंगे। गौरव ने बताया, कि प्रणित और मृदुल ने उन्हें समझाया, कि सोशल मीडिया पर आना बहुत जरूरी है। उन्होंने स्वीकार किया, कि उन्हें इस दुनिया के बारे में कुछ भी पता नहीं है और यहां तक, कि उन्हें लाइव जाना भी नहीं आता।

    ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं Saurav Joshi की पत्नी Avantika Bhatt और वह क्यों हो रही हैं वायरल?

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।