UGC NET 2026 Exam: देशभर में UGC NET 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जून 2026 सत्र की UGC NET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 22 जून, 23 जून, 24 जून, 25 जून, 29 जून और 30 जून 2026 को होनी है, वे अब अपना हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA ने स्पष्ट किया है, कि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है, कि वे परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड की सभी जानकारियां ध्यान से चेक कर लें और उसमें दी गई गाइडलाइन्स को अच्छी तरह पढ़ लें।
रिपोर्टिंग टाइम को लेकर NTA की चेतावनी-
ऑफिशियल के अनुसार, उम्मीदवारों को एग्ज़ाम शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। इस दौरान फ्रिस्किंग, पहचान सत्यापन और रजिस्ट्रेशन जैसी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
NTA ने यह भी बताया है, कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले रजिस्ट्रेशन डेस्क बंद कर दी जाएगी। ऐसे में देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को ट्रैफिक और अन्य संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए घर से समय पर निकलने की सलाह दी गई है।
रिजल्ट होगा रद्द-
NTA ने सख्त चेतावनी जारी की है, कि अगर कोई उम्मीदवार अनुचित साधनों का इस्तेमाल करता पाया जाता है, तो उसका रिज़ल्ट रद्द कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- KG के बच्चे को Twinkle Twinkle सिखाने का खर्च 2.25 लाख रुपये, रसीद देख इंटरनेट पर लोग कंट्रोल से बाहर
परीक्षा केंद्र में कौन-कौन से दस्तावेज ले जाना होगा?
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को NTA की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया, UGC NET 2026 एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा। इसके अलावा आवेदन पत्र में अपलोड की गई, पासपोर्ट साइज फोटो और सरकार द्वारा जारी कोई वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना होगा। जो उम्मीदवार PwD या PwBD श्रेणी के अंतर्गत किसी विशेष छूट का लाभ ले रहे हैं, उन्हें संबंधित प्रमाण पत्र भी देना करना होगा।
ये भी पढ़ें- मुंह से लिखकर 93.8% लाया झारखंड का टॉपर, जानिए 10वीं के इस छात्र की कहानी



