NEET UG 2026
    Photo Source - Google

    NEET UG 2026: लाखों मेडिकल उम्मीदवारों के लिए एक ज़रूरी अपडेट है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने साफ कर दिया है, कि NEET UG 2026 के एडमिट कार्ड आज 26 अप्रैल को जारी नहीं होंगे। NTA ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि एडमिट कार्ड सोमवार 27 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे तक सभी उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। देरी की कोई वजह नहीं बताई गई लेकिन NTA ने छात्रों को शांत रहने और हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी।

    आखिरी रविवार को करें प्रैक्टिस टेस्ट-

    NTA ने अपनी पोस्ट में लिखा, “NEET एडमिट कार्ड सोमवार 27 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे तक सभी उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होंगे। परीक्षा से पहले इस आखिरी रविवार का उपयोग प्रैक्टिस टेस्ट या कॉन्सेप्ट रिवीजन के लिए करें। शांत रहें और हाइड्रेटेड रहें।” यह संदेश उन लाखों छात्रों के लिए है जो 3 मई की परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं।

    परीक्षा का पूरा शेड्यूल कब और कैसे होगी NEET UG-

    NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी यानी परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। दिव्यांग उम्मीदवार जो कंपेंसेटरी टाइम चाहते हैं उन्हें एक अतिरिक्त घंटा दिया जाएगा। एडमिट कार्ड में कोई गलती होने पर उम्मीदवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच NTA हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। याद रहे, एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

    एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड-

    आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं, “NEET UG 2026” एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें, आवेदन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें, कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें, नई विंडो में एडमिट कार्ड खुलेगा, उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

    ये भी पढ़ें- KG के बच्चे को Twinkle Twinkle सिखाने का खर्च 2.25 लाख रुपये, रसीद देख इंटरनेट पर लोग कंट्रोल से बाहर

    एग्ज़ाम का पैटर्न-

    NEET UG में कुल 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे जिनमें भौतिकी और रसायन विज्ञान में 45-45 और जीव विज्ञान में 90 प्रश्न होंगे। सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित प्रश्नों पर कोई अंक नहीं मिलेगा। अगर कोई प्रश्न हटाया जाता है तो सभी उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे।

    ये भी पढ़ें- मुंह से लिखकर 93.8% लाया झारखंड का टॉपर, जानिए 10वीं के इस छात्र की कहानी

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।