Royal Enfield Hunter 350
    Photo Source - Google

    Royal Enfield Hunter 350: Royal Enfield ने अपने शहरी बाइकर्स के सबसे पसंदीदा मॉडल Hunter 350 को 2026 में और भी दमदार बना दिया है। कंपनी के स्ट्रीट कल्चर मंच Hunter Hood पर इस बाइक की नई झलक सामने आई। एक नया बेस प्रिमियम वेरिएंट और दो शानदार रंग Mumbai Yellow और Moonshot White इस बाइक को और भी खास बना देते हैं। 4 अप्रैल 2026 से बुकिंग और बिक्री दोनों शुरू हो चुकी हैं।

    Base Premium सस्ती कीमत में प्रिमियम अनुभव-

    नया बेस प्रिमियम वेरिएंट टरमैक ब्लैक रंग में आता है और यह उन लोगों के लिए है, जो कम बजट में ज़्यादा पाना चाहते हैं। इसमें स्पोक रिम की जगह अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो न सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं, बल्कि रखरखाव भी आसान है। गोल हेलोजन हेडलैंप का नया डिज़ाइन, digi-analogue instrument cluster और rotary switchgear इसे मॉर्डन टच देते हैं। स्टीच्ड सीट, स्पोर्टू ग्रैब रेल, सिंगल चैनल ABS और स्लीप एंड एसिस्ट कल्च यह सब मिलकर रोज़ाना की सवारी को और आरामदायक बनाते हैं।

    दो नए रंग दो अलग कहानियां-

    रंगप्रेरणाखासियत
    Mumbai Yellowशहर की तेज़-रफ्तार ज़िंदगीजोश और ऊर्जा से भरा
    Moonshot Whiteआकाशीय थीम और कहानीकलात्मक और अनोखा

    Mumbai Yellow उन राउडर्स के लिए है, जो शहर की भीड़ में भी अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं। वहीं मूनशॉट व्हाइट एक कलात्मक सोच को दर्शाता है, जो तारों और अंतरिक्ष से प्रेरणा लेता है। यह दोनों रंग बाइक को एक लाइफस्टाइल स्टेटमेंट बनाते हैं।

    इंजन वही पुरानी ताकत-

    Hunter 350 में 349cc का J-series इंजन है जो 6,100 rpm पर 20.2 bhp की शक्ति और 4,000 rpm पर 27 Nm का बल देता है। 5-स्पीड गियर बॉक्स और वेट मलेटी-प्लेट कल्च के साथ यह इंजन शहर और हाईवे दोनों पर बेहतरीन प्रदर्शन करता है।

    ये भी पढ़ें- Ola Roadster X Plus हुई ₹60,000 सस्ती, अब इतने में मिलेगी 500km रेंज वाली बाइक

    कीमत आपके बजट में-

    वेरिएंटरंगकीमत (ex-showroom)
    Base PremiumTarmac Black₹1.50 लाख
    TopMumbai Yellow / Moonshot White₹1.70 लाख

    Royal Enfield के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी यादविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, कि Hunter 350 नई पीढ़ी के राइडर्स के लिए एक ऐसी बाइक है, जो आसान, यूज़फुल और आइडेंटीटी से भरी है। नया बेस प्रिमियम वेरिएंट इसे और ज़्यादा लोगों तक पहुंचाएगा, न सिर्फ बड़े शहरों में बल्कि छोटे शहरों में भी।

    ये भी पढ़ें- Top 5 Upcoming Cars: अप्रैल 2026 में ये 5 ज़बरदस्त कार देने वाली हैं दस्तक

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।