Ola Roadster X Plus
    Photo Source - Google

    Ola Roadster X Plus: इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए Ola Electric ने एक बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपनी सबसे दमदार इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ 9.1 kWh की कीमत में पूरे ₹60,000 की कटौती कर दी है। पहले यह बाइक ₹1,89,999 में मिलती थी, जो अब घटकर सिर्फ ₹1,29,999 रह गई है। यह बाइक कंपनी की देसी तकनीक से बनी 4680 भारत सेल बैटरी से चलती है, जो इसे खास बनाती है।

    सिर्फ ₹46 में फुल चार्ज-

    अब बात करें इस बाइक की असली ताकत की। Ola Roadster X+ 9.1 एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर दावे के मुताबिक 501 किलोमीटर तक चल सकती है। और इसे चार्ज करने में खर्च आता है, मात्र ₹46 यानी प्रति किलोमीटर सिर्फ 9 पैसे। अब इसकी तुलना करें Bajaj Platina से, जो पेट्रोल पर 70 किलोमीटर प्रति लीटर देती है और मौजूदा पेट्रोल कीमत ₹94.77 प्रति लीटर के हिसाब से उसका खर्च आता है, करीब ₹1.35 प्रति किलोमीटर। फर्क साफ है, रोज़ के इस्तेमाल में Ola Roadster कहीं ज़्यादा किफायती है।

    Bajaj Platina से तुलना-

    Bajaj Platina 110 की शुरुआती कीमत है ₹69,800, जबकि Ola Roadster X+ अब ₹1.29 लाख में आती है। यानी शुरू में Ola को खरीदना थोड़ा महंगा पड़ता है। अगर आप यह जानना चाहें, कि कितने किलोमीटर चलने के बाद यह फर्क बराबर होगा, तो जवाब है, करीब 6 लाख किलोमीटर। लेकिन यहां एक अहम बात है, Platina का रखरखाव यानी मेंटेनेंस खर्च Ola के मुकाबले कहीं ज़्यादा होता है। इंजन ऑयल, फिल्टर, पेट्रोल की बढ़ती कीमतें, यह सब जोड़ें, तो Ola का पलड़ा भारी हो जाता है।

    Gigafactory से निकली बचत-

    Ola Electric का कहना है, कि यह कीमत कटौती उनके Gigafactory में बढ़े उत्पादन और बैटरी सेल निर्माण में गहरे एकीकरण की वजह से संभव हो पाई है। जैसे-जैसे 4680 भारत सेल का उत्पादन बढ़ रहा है, लागत कम हो रही है और कंपनी यह फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचा रही है। कंपनी अपनी Gigafactory की क्षमता को 6 GWh तक बढ़ाने की दिशा में भी तेज़ी से काम कर रही है।

    ये भी पढ़ें- Top 5 Upcoming Cars: अप्रैल 2026 में ये 5 ज़बरदस्त कार देने वाली हैं दस्तक

    सीमित समय की खिड़की-

    इस बाइक को खरीदना अब उतना आसान नहीं होगा। Ola Electric ने इसे सीमित समय वाले खरीद मॉडल में बदल दिया है। मांग इतनी ज़्यादा है, कि कंपनी की आपूर्ति क्षमता उसे पूरा नहीं कर पा रही। पहली खरीद खिड़की 3 अप्रैल 2026 को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक खुलेगी। अगली तारीखें उत्पादन की उपलब्धता के अनुसार बाद में बताई जाएंगी।

    ये भी पढ़ें- Ather ला रहा है सस्ता Electric Scooter! लॉन्च से पहले कीमत पर दी जानकारी

    कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया, कि Roadster की मांग उनके #EndICEAge अभियान के दौरान पांच गुना से भी ज़्यादा बढ़ गई है। मार्च महीने में Ola Electric के पंजीकरण में महीने-दर-महीने 150 फीसद से ज़्यादा की बढ़ोतरी देखी गई, जो साफ बताती है, कि देश इलेक्ट्रिक की राह पर तेज़ी से चल पड़ा है।

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।