Honda Cars Discount
    Photo Source - Google

    Honda Cars Discount: अगर आप Honda की कोई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे थे और सही मौके का इंतज़ार कर रहे थे, तो अप्रैल 2026 आपके लिए वो मौका है। Honda Cars India ने इस महीने अपनी पूरी प्रोडक्ट रेंज पर आकर्षक छूट और फायदे दिए हैं। Amaze से लेकर City e:HEV तक हर गाड़ी पर कुछ न कुछ बचत का मौका है। आइए जानते हैं, कि किस गाड़ी पर कितना फायदा मिल रहा है।

    Honda Amaze 3rd Generation ₹68,000 तक की बचत-

    नई पीढ़ी की Honda Amaze पर इस महीने ₹68,000 तक के फायदे मिल रहे हैं। यह कॉम्पैक्ट सेडान ₹7.51 लाख से शुरू होकर टॉप स्पेक CVT वेरिएंट में ₹9.99 लाख (ex-showroom) तक जाती है। अगर आप एक किफायती और भरोसेमंद सेडान की तलाश में हैं, तो यह एक बेहतरीन मौका है।

    Honda Elevate ₹1.51 लाख तक के फायदे-

    Honda की कॉम्पैक्ट SUV एलिवेट पर इस महीने ₹1.51 लाख तक के फायदे मिल रहे हैं। इसकी कीमत ₹11.59 लाख से शुरू होकर ₹16.76 लाख (ex-showroom) तक जाती है। शहर और हाईवे दोनों पर दमदार प्रदर्शन के साथ यह गाड़ी परिवार के लिए एक बढ़िया विकल्प है।

    Honda City ₹1.56 लाख तक का फायदा-

    Honda City जो भारत की सबसे भरोसेमंद सेडान्स में से एक है उस पर ₹1.56 लाख तक के फायदे मिल रहे हैं। इसकी कीमत ₹11.99 लाख से शुरू होती है और टॉप CVT वेरिएंट ₹14.17 लाख (ex-showroom) तक जाती है।

    Honda City e:HEV सबसे ज़्यादा ₹1.97 लाख की बचत-

    पूरी Honda range में सबसे ज़्यादा छूट मिल रही है Honda City e:HEV पर ₹1.97 लाख तक के फायदे। यह स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड गाड़ी एक ही फूली लॉडिड वेरिएंट में आती है, जिसकी कीमत ₹19.99 लाख (ex-showroom) है। पेट्रोल और बिजली दोनों से चलने वाली यह गाड़ी कम ईंधन खर्च करती है और लंबे समय में काफी बचत करती है।

    Honda Amaze 2nd Generation ₹58,000 तक की छूट-

    पुरानी पीढ़ी की Amaze भी अभी बिक्री में है और इस पर ₹58,000 तक के फायदे मिल रहे हैं। यह सिंगल S वेरिएंट में मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्पों के साथ ₹6.97 लाख से ₹7.79 लाख (ex-showroom) में उपलब्ध है।

    ये भी पढ़ें- Ola Roadster X Plus हुई ₹60,000 सस्ती, अब इतने में मिलेगी 500km रेंज वाली बाइक

    गाड़ीछूटशुरुआती कीमत
    Amaze 3rd Gen₹68,000 तक₹7.51 लाख
    Elevate₹1.51 लाख तक₹11.59 लाख
    City₹1.56 लाख तक₹11.99 लाख
    City e:HEV₹1.97 लाख तक₹19.99 लाख
    Amaze 2nd Gen₹58,000 तक₹6.97 लाख

    यह सभी ऑफर अप्रैल 2026 के लिए हैं और जगह तथा उपलब्धता के अनुसार बदल सकते हैं। अपने नज़दीकी Honda डिलरशिप पर जाकर पूरी जानकारी लें।

    ये भी पढ़ें- Royal Enfield Hunter 350 में आया नया Base Premium वेरिएंट, जानिए कीमत और खूबियां

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।