Top 5 Upcoming Cars: अगर आप नई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो थोड़ा रुकिए अप्रैल 2026 आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। इस महीने भारतीय बाज़ार में एक से बढ़कर एक गाड़ियां दस्तक देने वाली हैं। छोटी SUV से लेकर शानदार electric sedan तक, हर बजट और हर पसंद के लिए कुछ न कुछ ज़रूर है।
Volkswagen Taigun Facelift नया रूप, नया जलवा-
9 अप्रैल को Volkswagen अपनी Taigun का नया रूप पेश करने वाला है। इसमें बदला हुआ अगला हिस्सा, चमकदार LED लाइट्स और बेहतर अंदरूनी साज-सज्जा दी गई है। जो लोग जर्मन इंजीनियरिंग पसंद करते हैं और ताज़ा डिज़ाइन चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है।
Toyota Urban Cruiser Ebella-
Toyota इस महीने अपनी पूरी तरह बिजली से चलने वाली SUV Urban Cruiser Ebella उतारने की तैयारी में है। एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज़्यादा चलने वाली यह गाड़ी शहर और हाईवे दोनों के लिए बेहद काम की है। आधुनिक डिजिटल स्क्रीन, बड़ा टचस्क्रीन और Toyota की बैटरी-एज़-ए-सर्विस सुविधा इसे पर्यावरण की परवाह करने वाले खरीदारों के लिए एक शानदार चुनाव बनाती है।
MG Majestor जब आराम और दमदारी साथ आएं-
ज़्यादा बजट वाले खरीदारों के लिए MG अपनी बड़ी और शाही SUV Majestor लेकर आ रहा है। इसमें सुरक्षा के आधुनिक फीचर, मसाज सीटें, बड़ी सनरुफ और बेहतरीन मनोरंजन व्यवस्था दी गई है। 2.0-लीटर ट्वीन-टर्बो डिज़ल इंजन के साथ यह गाड़ी ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी शाही सफर का एहसास देती है।
Maruti Suzuki Brezza Facelift-
भारत का सबसे भरोसेमंद ब्रांड Maruti Suzuki अपनी Brezza का नया अवतार लेकर आ रहा है। नया डैशबोर्ड, बेहतर मनोरंजन प्रणाली और उन्नत सुरक्षा सुविधाओं के साथ यह गाड़ी अपनी पुरानी पहचान को और मज़बूत करेगी। ईंधन बचत जो पहले थी, वो बरकरार रहेगी यानी स्टाइल भी, बचत भी।
Mahindra Scorpio N Facelift-
Scorpio का नाम सुनते ही ताकत और दमखम का ख्याल आता है। Mahindra के इस नए अवतार में डिज़ाइन में बदलाव के साथ बेहतर तकनीक, उन्नत मनोरंजन और सुरक्षा सुविधाएं जोड़ी गई हैं। जो खरीदार ताकतवर गाड़ी के साथ थोड़ी शाही सुविधा भी चाहते हैं, उनके लिए यह एक मज़बूत विकल्प है।
ये भी पढ़ें- Tata की कारें अप्रैल 2026 से हुईं महंगी, जानिए Tiago से Safari तक मॉडल वाइज़ पूरी जानकारी
Bonus Mercedes-Benz CLA EV-
और अगर आप शानदार इलैक्ट्रिक सेडान के शौकीन हैं, तो Mercedes-Benz CLA EV भी इसी महीने आने की उम्मीद है। करीब 700 किलोमीटर की रेंज और ₹55–59 लाख की कीमत के साथ यह गाड़ी उन लोगों के लिए है जो तकनीक, खूबसूरती और प्रदर्शन तीनों एक साथ चाहते हैं। अप्रैल 2026 सच में गाड़ी प्रेमियों के लिए एक खास महीना है। सही जानकारी लें, तुलना करें और अपनी पसंदीदा गाड़ी घर ले जाएं।
ये भी पढ़ें- Ather ला रहा है सस्ता Electric Scooter! लॉन्च से पहले कीमत पर दी जानकारी



