भाषा बदलें

    Nissan Tekton SUV Spy Shots
    Photo Source - Google

    Nissan Tekton SUV Spy Shots: भारतीय SUV बाजार में एक और नई एंट्री होने जा रही है और इस बार चर्चा में है, Nissan की आने वाली SUV Tekton। कंपनी 9 जुलाई को इस नई SUV से ऑफिशियल तौर पर पर्दा उठाने वाली है, लेकिन उससे पहले इंटरनेट पर सामने आई एक लीक तस्वीर ने लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। पहली बार Nissan Tekton को बिना किसी पर्दे के देखा गया है और तस्वीर ने गाड़ी के डिजाइन से जुड़े कई ज़रुरी हिंट दे दिए हैं।

    पीछे से दिखी SUV, लेकिन…

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में Nissan Tekton का रियर प्रोफाइल दिखाई दे रहा है। ग्रे रंग में नजर आ रही ये SUV पहली नज़र में काफी प्रीमियम और टफ लुक देती है। हालांकि तस्वीर देखने के बाद एक बात साफ हो जाती है, कि इसका प्लेटफॉर्म Renault Duster से काफी हद तक जुड़ा हुआ है।

    रियर स्पॉइलर, विंडशील्ड और वाइपर जैसे कुछ हिस्से Duster से मिलते-जुलते दिखाई देते हैं। लेकिन Nissan ने इसे पूरी तरह कॉपी करने के बजाय अपनी अलग पहचान देने की कोशिश भी की है। टेललैंप्स का डिजाइन अलग रखा गया है, पीछे के बंपर में सिल्वर फिनिश जोड़ी गई है और रूफ रेल्स का डिजाइन भी अलग नजर आता है। टेलगेट पर बड़े अक्षरों में लिखा गया “Tekton” नाम इसे एक अलग पहचान देता है।

    Nissan Tekton SUV Spy Shots
    Photo Source – Google

    फ्रंट डिजाइन में दिखेगी Nissan Patrol की झलक-

    हालांकि अभी तक SUV का फ्रंट हिस्सा पूरी तरह सामने नहीं आया है, लेकिन कंपनी के जारी किए गए टीजर और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, Tekton का अगला हिस्सा Nissan Patrol से प्रेरित होगा। उम्मीद की जा रही है, कि इसमें फुल-विथ LED लाइट स्ट्रिप, कनेक्टेड DRLs और इनवर्टेड L-शेप LED सिग्नेचर देखने को मिलेगा। इससे SUV का रोड प्रेजेंस काफी अट्रैक्टिव बन सकता है।

    फीचर्स के मामले में भी नहीं होगी पीछे-

    आज के ग्राहकों के लिए सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि फीचर्स भी काफी ज़रुरी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए Nissan Tekton को नए फीचर्स से लैस किया जा सकता है।

    एक्सपैक्टिज फीचर्सविवरण
    इंफोटेनमेंट सिस्टम10.1 इंच टचस्क्रीन
    इंस्ट्रूमेंट क्लस्टरडिजिटल डिस्प्ले
    सनरूफपैनोरमिक सनरूफ
    चार्जिंगवायरलेस चार्जर
    सीट्सकूल्ड और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल
    सेफ्टीलेवल-2 ADAS

    इन फीचर्स के चलते यह SUV सीधे तौर पर Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Grand Vitara जैसी गाड़ियों को कॉम्पटीशन दे सकती है।

    इंजन और परफॉर्मेंस में मिलेगा जाना-पहचाना पैकेज-

    Nissan Tekton के इंजन ऑप्शन भी Renault Duster के समान रहने की उम्मीद है। इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिए जा सकते हैं। दोनों इंजन ऑप्शन मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मौजूद हो सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Citroen eC3X: कम कीमत में कमाल फीचर्स के साथ Citroen की नई इलैक्ट्रिक कार हुई लॉन्च

    9 जुलाई को खत्म होगा इंतजार-

    SUV बाजार में बढ़ते कॉमेपटीशन के बीच Nissan Tekton की एंट्री काफी ज़रुरी मानी जा रही है। लीक तस्वीर से इतना तो साफ है, कि कंपनी ने डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में ग्राहकों को अट्रैक्ट करने की पूरी तैयारी कर ली है। अब सभी की नजरें 9 जुलाई पर टिकी हैं, जब Nissan इस SUV की कीमत, वेरिएंट्स और पूरी स्पेसिफिकेशन का ऑफिशियल खुलासा करेगी।

    ये भी पढ़ें- Kia Seltos HTX vs HTX A: कौन सा वेरिएंट है बेस्ट? जानिए ₹1.10 लाख एक्सट्रा खर्च करने पर मिलेगा क्या

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।