Tata Sierra EV: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है और इसी बीच Tata Motors ने अपनी नई Tata Sierra EV लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये रखी है। बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी 15 जुलाई से शुरू होने वाली है। Tata की यह नई इलेक्ट्रिक SUV सीधे Hyundai Creta Electric जैसी गाड़ियों को टक्कर देने वाली है।
Sierra EV को कुल पांच वेरिएंट्स में उतारा गया है, जिससे अलग-अलग बजट और जरूरत वाले ग्राहक अपनी पसंद का मॉडल चुन सकें। Tata को उम्मीद है, कि यह SUV भारतीय ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर हो सकती है, क्योंकि इसमें लंबी रेंज के साथ कई प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं।
एक बार चार्ज करने पर 665KM तक चलेगी-
नई Tata Sierra EV दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आई है। इसमें 63kWh और 75kWh बैटरी शामिल हैं। कंपनी का दावा है, कि 63kWh बैटरी वाला मॉडल 565KM तक की रेंज देगा, जबकि 75kWh बैटरी पैक के साथ यह SUV 665KM तक चल सकती है।
अगर आप लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, तो ये कार आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है। सबसे खास बात इसकी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। Tata के मुताबिक, एक्सप्रेस चार्जिंग की मदद से सिर्फ 15 मिनट में इतनी चार्जिंग हो जाएगी, कि कार 250KM से ज्यादा दूरी तय कर सके। वहीं परफॉर्मेंस की बात करें, तो Sierra EV सिर्फ 5.8 सेकंड में 0 से 100KM प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
बाहर से दिखती है काफी मॉडर्न और प्रीमियम-
डिजाइन की बात करें, तो नई Sierra EV को काफी फ्यूचरिस्टिक लुक दिया गया है। इसमें आगे और पीछे फुल LED लाइट बार, ऑल LED लाइटिंग, फ्लश डोर हैंडल, 18 इंच के नए डायमंड कट अलॉय व्हील्स और शार्क फिन एंटीना दिया गया है।टेलगेट पर Sierra EV की ब्रांडिंग और नया EV स्टाइल डिजाइन इसे सड़क पर अलग पहचान देता है। कुल मिलाकर यह SUV देखने में काफी प्रीमियम और मॉडर्न लगती है।
फीचर्स के मामले में भी नहीं छोड़ी कोई कमी-
कार के अंदर बैठते ही प्रीमियम फील मिलती है। इसमें बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS, इलेक्ट्रिक और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इसके अलावा JBL का म्यूजिक सिस्टम Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। कार में HUD, एयर प्यूरीफायर, बॉस मोड, रियर सनब्लाइंड्स, iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और वायरलेस Apple CarPlay व Android Auto जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यानी टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट दोनों का पूरा ध्यान रखा गया है।
सेफ्टी में भी मजबूत पैकेज-
सुरक्षा के लिए Tata ने Sierra EV में 6 एयरबैग, ABS, EBD, ESP, पार्क असिस्ट, TPMS, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और EPB विद ऑटो होल्ड जैसे फीचर्स दिए हैं। इससे ड्राइवर और यात्रियों दोनों की सुरक्षा बेहतर होती है।
ये भी पढ़ें- Nissan Tekton लॉन्च से पहले सड़क पर आई नज़र, Spy तस्वीर ने खोले SUV के कई राज़
कीमत की बात करें, तो 63kWh बैटरी वाला बेस वेरिएंट 18.79 लाख रुपये से शुरू होता है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 24.79 लाख रुपये तक जाती है। वहीं QWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम सिर्फ टॉप Empowered A वेरिएंट में मिलेगा, जिसके लिए 1.20 लाख रुपये एक्सट्रा देने होंगे। कंपनी 7.2kW AC फास्ट चार्जर भी 49,000 रुपये में ऑफर कर रही है।
लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और आकर्षक कीमत के साथ Tata Sierra EV भारतीय EV बाजार में बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकती है। खासकर उन लोगों के लिए जो एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं, जिसमें स्टाइल, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस तीनों का शानदार कॉम्बिनेशन मिले।
ये भी पढ़ें- Kia Seltos HTX vs HTX A: कौन सा वेरिएंट है बेस्ट? जानिए ₹1.10 लाख एक्सट्रा खर्च करने पर मिलेगा क्या


