भाषा बदलें

    Kia Seltos HTX vs HTX A
    Photo Source - Google

    Kia Seltos HTX vs HTX A: भारतीय SUV बाजार में Kia Seltos लंबे समय से ग्राहकों की पसंदीदा गाड़ियों में शामिल रही है। 2026 Kia Seltos के अपडेटेड अवतार ने एक बार फिर प्रीमियम डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। कंपनी ने इसे कुल 10 वेरिएंट्स में पेश किया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा HTX और HTX A वेरिएंट को लेकर हो रही है।

    दोनों मॉडल फीचर्स और कीमत के हिसाब से एक आकर्षक पैकेज पेश करते हैं, लेकिन सवाल यह है, कि क्या HTX A के लिए ₹1.10 लाख एक्सट्रा खर्च करना वाकई सही फैसला होगा?

    डिजाइन में नहीं दिखेगा फर्क-

    अगर आप बाहरी लुक के बेस पर दोनों वेरिएंट्स में अंतर ढूंढने की कोशिश करेंगे, तो शायद आपको निराशा होगी। HTX और HTX A दोनों में एक जैसा फ्रंट डिजाइन, LED हेडलाइट्स, DRLs, LED फॉग लैंप और ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल दी गई है। 17 इंच के अलॉय व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल और कनेक्टेड LED टेललाइट्स दोनों मॉडल्स को प्रीमियम और मॉडर्न लुक देते हैं।

    केबिन में मिलता है प्रीमियम एक्सपिरियंस-

    दोनों वेरिएंट्स के इंटीरियर में ब्राउन और ग्रे थीम के साथ ग्रीन एक्सेंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे केबिन काफी लग्जरी महसूस होता है। लेदरेट सीट्स, सॉफ्ट टच डैशबोर्ड और 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग इसे और खास बनाते हैं। हालांकि सबसे बड़ा अंतर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में देखने को मिलता है। HTX में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जबकि HTX A में 12.3 इंच का फुली डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जो ज्यादा प्रीमियम फील देता है।

    फीचर्स के मामले में दोनों काफी दमदार-

    Kia Seltos HTX और HTX A में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस चार्जर, 8-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं। लेकिन HTX A में मिलने वाला फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इसे तकनीक के मामले में एक कदम आगे ले जाता है।

    सुरक्षा के मामले में HTX A है ज्यादा मजबूत-

    अगर आप एडवांस सेफ्टी फीचर्स को प्राथमिकता देते हैं, तो HTX A ज्यादा आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है। इसमें Level-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा और साइड पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। वहीं दोनों वेरिएंट्स में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, TPMS, पार्किंग सेंसर और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    कीमत में कितना अंतर?

    वेरिएंटशुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम)
    HTX₹15.61 लाख
    HTX A₹16.71 लाख
    अतिरिक्त कीमत₹1.10 लाख

    इंजन और पावर

    Kia Seltos दोनों वेरिएंट्स में तीन इंजन ऑप्शन देती है।

    इंजनपावरटॉर्कगियरबॉक्स
    1.5 लीटर NA पेट्रोल115 PS144 Nm6MT / CVT
    1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल160 PS253 Nm7 DCT
    1.5 लीटर डीजल116 PS250 Nm6MT / 6AT

    किन SUV से है मुकाबला?

    भारतीय बाजार में Kia Seltos का मुकाबला Hyundai Creta, Toyota Hyryder, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq, MG Astor, Honda Elevate, Maruti Grand Vitara और आने वाली Nissan Tekton जैसी SUVs से होता है। लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद Seltos अपनी फीचर लिस्ट और प्रीमियम फील की वजह से मजबूत स्थिति में बनी हुई है।

    ये भी पढ़ें- Citroen eC3X: कम कीमत में कमाल फीचर्स के साथ Citroen की नई इलैक्ट्रिक कार हुई लॉन्च

    कौन-सा वेरिएंट खरीदना रहेगा बेहतर?

    अगर आप एक प्रीमियम और फीचर-लोडेड SUV चाहते हैं और एडवांस सेफ्टी फीचर्स आपके लिए अहम हैं, तो HTX A के लिए ₹1.10 लाख अतिरिक्त खर्च करना फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं अगर आपका बजट थोड़ा लिमिटिड है और आप लगभग सभी जरूरी प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, तो HTX वेरिएंट भी शानदार वैल्यू फॉर मनी पैकेज साबित होता है।

    ये भी पढ़ें- Bajaj Pulsar NS400Z हुई और सस्ती! बनी भारत की सबसे किफायती 40HP बाइक

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।