Mahindra XUV 7XO: भारत की सबसे लोकप्रिय SUVs में से एक Mahindra XUV700 अब एक नए और दमदार अवतार में आने वाली है। देसी ऑटो कंपनी महिंद्रा ने अपनी इस मस्कुलर SUV के अपडेटेड वर्जन को टीज़ कर दिया है, जिसे अब Mahindra XUV 7XO के नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने ऐलान किया है, कि यह नई गाड़ी 5 जनवरी 2025 को लॉन्च होगी और इसकी प्री-बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। अगर आप भी इस शानदार SUV को खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां हर वो जरूरी बात जान लीजिए जो आपको पता होनी चाहिए।
XUV 3XO की तरह ही होगा रीब्रांडिंग का फॉर्मूला-
Mahindra XUV 7XO का नया नाम कंपनी की उसी स्ट्रैटेजी का हिस्सा है, जो XUV 300 को XUV 3XO में बदलते समय अपनाई गई थी। यह नया अपडेट सिर्फ नाम बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि गाड़ी के डिजाइन और फीचर्स में भी काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। मौजूदा मॉडल की तुलना में XUV 7XO का लुक कंप्लीटली रीडिज़ाइन किया गया है, जो इसे और भी ज्यादा प्रीमियम और अट्रैक्टिव बनाता है।
बुकिंग की पूरी डिटेल-
महिंद्रा 15 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से XUV 7XO की प्री-बुकिंग शुरू करेगी। जो लोग इस SUV को खरीदने में इंटरेस्टेड हैं, वे सिर्फ 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर इसे बुक कर सकते हैं। बुकिंग करते समय कस्टमर्स अपनी पसंदीदा डीलरशिप, फ्यूल टाइप और ट्रांसमिशन ऑप्शन चुन सकते हैं। बुकिंग की सुविधा फिजिकल महिंद्रा डीलरशिप्स के साथ-साथ कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगी। यह कस्टमर्स के लिए काफी सुविधाजनक है क्योंकि वे घर बैठे ही अपनी ड्रीम कार को बुक कर सकते हैं।
एक्सटीरियर में दमदार बदलाव-
नई Mahindra XUV 7XO में ड्यूल पॉड LED हेडलैंप्स दिए जाएंगे, जिनके साथ इनवर्टेड L-शेप के LED DRLs होंगे। SUV में LED टेललाइट्स का नया सेट भी मिलेगा, जो बिल्कुल Mahindra XEV 9S की तरह होगा। दिलचस्प बात यह है, कि कंपनी ने कनेक्टेड टेललाइट्स के ट्रेंड को फॉलो नहीं किया है, बल्कि XEV 9S की तरह ही अलग स्टाइल अपनाया है। इसके अलावा ब्लैक्ड-आउट रेडिएटर ग्रिल सिल्वर स्लैट्स के साथ आएगी। बंपर्स को भी रीवैम्प किया गया है और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे। पूरी गाड़ी का लुक काफी एग्रेसिव और मॉडर्न है।
इंटीरियर होगा प्रीमियम और लग्जरी-
केबिन के अंदर XUV 7XO में कंप्लीटली रीडिज़ाइन्ड लेआउट मिलेगा। मटीरियल्स की क्वालिटी भी बेहतर होने की उम्मीद है। सबसे खास बात यह है कि इसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया जाएगा, बिल्कुल XEV 9S की तरह। डैशबोर्ड पर सॉफ्ट-टच एलिमेंट्स, ड्यूल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वेंटिलेशन फंक्शन के साथ स्लाइडिंग सेकंड-रो सीट्स और सभी सवारियों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह सब मिलकर ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहद कंफर्टेबल और लग्जरियस बनाएंगे।
ये भी पढ़ें- Kia Seltos Hybrid भारत के लिए ऑफिशियली कन्फर्म, लॉन्च से पहले जानें बड़ी डिटेल्स
पावरट्रेन में कोई बड़ा बदलाव नहीं-
उम्मीद की जा रही है, कि Mahindra XUV 7XO में वही इंजन ऑप्शंस मिलेंगे जो मौजूदा XUV700 में हैं। फिलहाल XUV700 में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलते हैं, जो काफी भरोसेमंद साबित हुए हैं। ट्रांसमिशन के तौर पर सिक्स-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन हैं। XUV 7XO में भी यही चॉइसेज रहने की संभावना है, जो कस्टमर्स को अपनी पसंद के हिसाब से गाड़ी चुनने का मौका देगी।
ये भी पढ़ें- Tata Punch Facelift 2026 लॉन्च से पहले लीक, केरल में दिखा नया अवतार, जानिए शानदार अपडेट



