भाषा बदलें

    Kia Seltos X Line O
    Photo Source - Google

    Kia Seltos X Line O: भारत में SUV खरीदने वालों के बीच Kia Seltos पहले से ही काफी फेमस है और अब कंपनी ने इसे और भी प्रीमियम बनाने की कोशिश की है। Kia India ने Seltos लाइनअप में दो नए टॉप वेरिएंट GTX(O) और X-Line(O) लॉन्च कर दिए हैं। इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 21.57 लाख रुपये रखी गई है। खास बात यह है, कि इन नए वेरिएंट्स में ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो अब तक आमतौर पर लग्जरी कारों या फिर महंगे एक्सेसरीज पैकेज में देखने को मिलते थे। ऐसे में जो ग्राहक Hyundai Creta, Grand Vitara, Tata Sierra या Renault Duster जैसी SUVs के बीच तुलना कर रहे हैं, उनके लिए Kia ने मुकाबला और दिलचस्प बना दिया है।

    ADAS फीचर्स पहले से ज्यादा स्मार्ट हुए-

    नई Kia Seltos GTX(O) और X-Line(O) की सबसे बड़ी खासियत इसका नया ADAS F+ पैकेज है। कंपनी ने इसमें कुल 28 Advanced Driver Assistance Features दिए हैं। पहले भी Seltos में ADAS मिलता था, लेकिन अब इसमें कई नए सेफ्टी फीचर्स जोड़ दिए गए हैं।

    अब SUV में Junction Crossing Collision Avoidance, Lane Change Side Collision Alert, Lane Change Oncoming Collision Alert, Evasive Steering Assist और Highway Driving Assist जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। आसान भाषा में समझें तो ये फीचर्स सड़क पर अचानक आने वाले खतरे को पहचानकर ड्राइवर को अलर्ट करने और कई बार वाहन को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। शहर और हाईवे दोनों जगह यह तकनीक ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बना सकती है।

    टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट का जबरदस्त कॉम्बिनेशन-

    Kia ने सिर्फ सेफ्टी पर ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और सुविधा पर भी काफी ध्यान दिया है। नए वेरिएंट्स में Connected Car Navigation Cockpit दिया गया है, जिसमें कई भारतीय भाषाओं में वॉइस कमांड सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा Digital Key की सुविधा भी दी गई है, जिससे मोबाइल फोन के जरिए कार को एक्सेस किया जा सकता है।

    SUV में Head-Up Display भी दिया गया है, जो जरूरी ड्राइविंग जानकारी सीधे विंडशील्ड पर दिखाता है। इससे ड्राइवर को बार-बार स्क्रीन की तरफ देखने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके साथ Smart Air Purifier, AQI डिस्प्ले, फ्रंट और रियर Dashcam, Rain Sensing Wipers और सभी चार पावर विंडो के लिए One-Touch Auto Up/Down फीचर भी शामिल किया गया है।

    कंपनी ने Kia Connect 2.0 भी दिया है, जिसमें 85 से ज्यादा Connected Car फीचर्स मौजूद हैं। यानी कार और स्मार्टफोन के बीच बेहतर कनेक्टिविटी का अनुभव मिलेगा।

    ये भी पढ़ें- Tata Sierra EV vs Hyundai Creta Electric: फीचर्स से कीमत तक जानिए दोनों में कौन है ज्यादा दमदार

    इंजन ऑप्शन में भी कोई समझौता नहीं-

    अक्सर देखा जाता है, कि टॉप मॉडल खरीदने पर ग्राहकों को सिर्फ एक इंजन विकल्प मिलता है, लेकिन Kia ने यहां ग्राहकों को ज्यादा विकल्प दिए हैं। GTX(O) और X-Line(O) दोनों वेरिएंट्स Turbo Petrol और Diesel इंजन के साथ उपलब्ध होंगे। इसका मतलब यह है कि ग्राहक अपनी जरूरत और ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से इंजन चुन सकते हैं।

    वहीं Seltos की शुरुआती कीमत अभी भी 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जिससे एंट्री-लेवल और प्रीमियम दोनों तरह के ग्राहकों को विकल्प मिलते हैं।

    ये भी पढ़ें- Tata Sierra EV भारत में लॉन्च, 665KM तक की रेंज के साथ फीचर्स के मामले में नहीं है कोई कमी

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।