Bajaj Pulsar NS400Z
    Photo Source - Google

    Bajaj Pulsar NS400Z: बाइक प्रेमियों के लिए एक शानदार खबर है। बजाज ऑटो ने अपनी पल्सर NS400Z की कीमत में बड़ी कटौती की है। अब यह दमदार बाइक सिर्फ 1.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) में मिलेगी। 18 प्रतिशत GST के फायदे के कारण यह कीमत कम हुई है, जिससे यह देश की सबसे किफायती 40HP मोटरसाइकिल बन गई है। कुल मिलाकर बीमा और रजिस्ट्रेशन में भी बचत को जोड़ें तो ग्राहकों को 24,500 रुपये तक की बचत होगी।

    349cc इंजन-

    पल्सर NS400Z में अब 349cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो 40.6HP की पीक पावर देता है। इसका पावर टू वेट रेशियो 247HP प्रति टन है जो इसे एक असाधारण परफॉर्मेंस मशीन बनाता है। शहर की सड़कों पर हो या लंबी राइड यह बाइक हर मोर्चे पर जवाब देती है। बजाज के मोटरसाइकिल बिज़नेस यूनिट के प्रेसिडेंट सारंग कानडे ने कहा, “NS400Z के साथ हम हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलिंग को और सुलभ बना रहे हैं। यह Definitely Daring अनुभव अब और किफायती है।”

    फीचर्स जो बनाते हैं इसे सेगमेंट का राजा-

    पल्सर NS400Z सिर्फ पावर नहीं, फीचर्स में भी अपने सेगमेंट की सबसे धांसू बाइक है। 4 राइड मोड्स, क्विक शिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल, ड्यूल चैनल ABS, रेडियल टायर और ब्लूटूथ-कनेक्टेड डिजिटल कंसोल, यह सब मिलकर इसे एक प्रीमियम और स्मार्ट राइडिंग अनुभव देते हैं।

    ये भी पढ़ें- Hyundai Ioniq 5 Facelift भारत में लॉन्च, जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और खास अपडेट

    बजाज का मिशन-

    बजाज ऑटो का यह कदम उनकी उस नीति का हिस्सा है, जिसमें वे हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलिंग को ज़्यादा से ज़्यादा राइडर्स के लिए सुलभ बनाना चाहते हैं। GST के फायदे को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना यह दिखाता है, कि कंपनी सिर्फ मुनाफे की नहीं बल्कि राइडर्स की ज़रूरतों की भी सोचती है।

    ये भी पढ़ें- Hyundai Ioniq 5 Facelift भारत में लॉन्च, जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और खास अपडेट

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।