350cc Bikes Under 2 Lakh: भारत में 350cc बाइकों का क्रेज़ हर साल बढ़ता जा रहा है। यह वो सेग्मेंट है, जहां स्टाइल भी है, पर्फोमेंस भी और कीमत भी ज़्यादा नहीं। अगर आप ₹2 लाख के अंदर एक शानदार बाइक खरीदना चाहते हैं, तो यहां हैं 7 ऐसी बाइकें, जो हर मायने में आपको खुश करेंगी।
Royal Enfield Hunter 350 सबसे किफायती और लोकप्रिय-
Hunter 350 Royal Enfield की सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक है। इसमें 349cc का J-series इंजन है, जो 20.2 bhp और 27 Nm की पावर देता है। हाल ही में एक नया प्रिमियम बेस वेरिएंट भी जोड़ा गया है। शुरुआती कीमत सिर्फ ₹1.37 लाख से है।
Royal Enfield Classic 350 क्लासिक अंदाज़, भरोसेमंद प्रदर्शन-
Classic 350 उन लोगों के लिए है, जो पुराने ज़माने का लुक पसंद करते हैं। इसका 349cc single-cylinder इंजन 20.2 bhp और 27 Nm देता है। यह ₹1.85 लाख से शुरू होती है।
Honda CB350 जापानी भरोसे के साथ दमदार इंजन-
CB350 में 348.36cc का इंजन है जो 21.07 hp और 29 Nm का बल देता है। Honda की विश्वसनीयता और मज़बूत performance इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाती है। कीमत ₹1.93 लाख से शुरू होती है।
Royal Enfield Meteor 350 लंबे सफर के शौकीनों के लिए-
Meteor 350 cruiser स्टाइल में आती है और लंबी दूरी के सफर के लिए आरामदायक है। वही 349cc J-series इंजन जो 20.2 bhp और 27 Nm देता है। कीमत ₹1.99 लाख से शुरू है।
Royal Enfield Bullet 350-
Bullet 350 पुराने स्कूल के शौकीनों के लिए है। वही J-series 349cc इंजन, वही performance लेकिन एक distinctly retro look के साथ। शुरुआती कीमत ₹1.64 लाख है।
Honda CB350 H’ness-
CB350 H’ness में वही 348.36cc इंजन है लेकिन इसे 30 Nm के लिए ट्यून किया गया है, जो standard CB350 के 29 Nm से थोड़ा ज़्यादा है। यह ₹1.92 लाख से शुरू होती है।
Triumph Speed T4 — विदेशी ब्रांड, किफायती कीमत
₹2 लाख से कम में Triumph — यह सुनकर अच्छा लगता है। Speed T4 में 350cc liquid-cooled single-cylinder इंजन है जो 29 hp और 31 Nm देता है। यह इस segment में सबसे ज़्यादा शक्तिशाली बाइकों में से एक है।
ये भी पढ़ें- अप्रैल 2026 में Honda Cars पर मिल रही है ₹1.97 लाख तक की छूट, जानिए मॉडल-वाइज़ पूरा हिसाब
| बाइक | इंजन | शक्ति | शुरुआती कीमत |
|---|---|---|---|
| Hunter 350 | 349cc | 20.2 bhp | ₹1.37 लाख |
| Classic 350 | 349cc | 20.2 bhp | ₹1.85 लाख |
| Honda CB350 | 348cc | 21.07 hp | ₹1.93 लाख |
| Meteor 350 | 349cc | 20.2 bhp | ₹1.99 लाख |
| Bullet 350 | 349cc | 20.2 bhp | ₹1.64 लाख |
| CB350 H’ness | 348cc | 21.07 hp | ₹1.92 लाख |
| Triumph Speed T4 | 350cc | 29 hp | ₹2 लाख से कम |
इनके अलावा Yezdi Roadster, Jawa 42 जैसी Classic Legends की 350cc बाइकें भी देखने लायक हैं।
ये भी पढ़ें- Royal Enfield Hunter 350 में आया नया Base Premium वेरिएंट, जानिए कीमत और खूबियां



