Bharat Taxi ₹500 Investment: एक वक्त था, जब गुजरात की एक छोटी सी डेयरी में काम करने वाली महिलाओं ने महज ₹50-₹50 लगाए और उस छोटी सी शुरुआत ने आगे चलकर ₹1.25 लाख करोड़ की कंपनी Amul को जन्म दिया। आज उसी सोच को एक नई दुनिया में उतारा जा रहा है और इस बार बारी है, उन करोड़ों कैब ड्राइवरों की, जो रोज़ सड़कों पर दौड़ते हैं, लेकिन कमाई का बड़ा हिस्सा कमीशन में चला जाता है।
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने Bharat Taxi लॉन्च करते हुए ड्राइवरों के सामने एक ऐसा प्रस्ताव रखा, जो शायद उन्होंने पहले कभी नहीं सुना था, सिर्फ ₹500 में इस पूरे प्लेटफॉर्म के को-ओनर बनो।
Amul ने ₹50 से बनाया ₹1.25 लाख करोड़ का साम्राज्य-
अमित शाह ने Bharat Taxi को समझाने के लिए Amul की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा, कि करीब 36 लाख महिलाओं ने एक-एक करके ₹50 लगाए और उस सामूहिक ताकत ने Amul को भारत का सबसे बड़ा डेरी ब्रांड बना दिया। Amul में मुनाफा मालिकों की जेब में नहीं जाता, वह उन्हीं महिलाओं तक वापस लौटता है, जिन्होंने उसे बनाया। Bharat Taxi ठीक इसी फॉर्मूले पर चलेगा, बस फर्क इतना है, कि यहां दूध नहीं, सवारी है और निवेशक महिलाएं नहीं, बल्कि देश के कैब और ऑटो चालक हैं।
#WATCH | Delhi: Union Home and Cooperation Minister Amit Shah says, "You only need to invest Rs 500. What will happen after three years? Suppose Bharat Taxi earns Rs 25 crore, then 20% of this Rs 25 crore, that is Rs 5 crore, will be deposited in Bharat Taxi's account as your… https://t.co/EljCdJLQoT pic.twitter.com/1udovmiBRc
— ANI (@ANI) February 23, 2026
₹500 का निवेश, मालिकाना हक और बोर्ड में कुर्सी-
Bharat Taxi का मॉडल बहुत आसान है। कोई भी ड्राइवर मात्र ₹500 देकर इस कॉपरेटिव का सदस्य और हिस्सेदार बन सकता है। Platform का 80 फीसदी मुनाफा ड्राइवरों को उनके तय किए गए किलोमीटर के अनुसार बांटा जाएगा। जैसे-जैसे सदस्य बढ़ेंगे, ड्राइवरों को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे कोई भी फैसला उनके खिलाफ न जा सके। अमित शाह ने कहा, कि अगर कोई भी फैसला ड्राइवरों के हित में नहीं होगा, तो उनका अपना प्रतिनिधि उसे बोर्ड में चुनौती देगा।
Ola-Uber लेते हैं 30% कमीशन, Bharat Taxi लेता है शून्य-
यही वह बात है, जो Bharat Taxi को बाकी सभी प्लेटफॉर्म से अलग करती है। Ola और Uber जैसी कंपनियां ड्राइवरों की कमाई का 25 से 30 फीसदी हिस्सा कमीशन के रूप में काट लेती हैं। Bharat Taxi अभी कोई कमीशन नहीं लेता। इसके अलावा ड्राइवरों की न्यूनतम कमाई सुनिश्चित करने की भी योजना है, जिससे किसी दिन सवारी कम हो, तो भी जेब खाली न रहे।
ये भी पढ़ें- Nissan Gravite vs Renault Triber 2026: जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर
करोड़ों ड्राइवरों तक पहुंचने का सपना-
फिलहाल दिल्ली-NCR और राजकोट में चल रहा Bharat Taxi अगले दो साल में 15 करोड़ ड्राइवरों को जोड़ने और तीन साल में पूरे देश के नगर निगम वाले शहरों तक फैलने की योजना बना रहा है। जैसे Amul की एक छोटी सी शुरुआत ने लाखों महिलाओं की ज़िंदगी बदली, वैसे ही ₹500 की यह छोटी सी इन्वेसमेंट शायद करोड़ों ड्राइवरों की तकदीर बदल दे।
ये भी पढ़ें- Tata Punch EV Facelift हुई लॉन्च, बड़ी बैटरी, लंबी रेंज, और पहले से भी सस्ती



