Tata Punch EV Facelift
    Photo Source - Google

    Tata Punch EV Facelift: Tata ने एक बार फिर साबित कर दिया, कि इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदना अब सिर्फ अमीरों का शौक नहीं रहा। कंपनी ने अपनी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV, Punch EV का नया facelift लॉन्च कर दिया है और इसकी शुरुआती कीमत महज ₹9.69 लाख रखी गई है।

    सबसे खास बात यह है, कि नया मॉडल पहले से न सिर्फ बेहतर है, बल्कि कुछ वेरिएंट्स में पहले से सस्ता भी पड़ रहा है। तो अगर आप EV खरीदने का सपना देख रहे थे, लेकिन बजट आड़े आ रहा था, तो यह खबर आपके लिए ही है।

    बड़ी बैटरी, लंबी रेंज-

    नई Punch EV में दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं। बेस मॉडल में 30 kWh की बैटरी है जो एक बार चार्ज करने पर 365 km तक चल सकती है। वहीं बड़े वेरिएंट में 40 kWh की बैटरी दी गई है, जिसकी दावा की गई रेंज 468 km है।

    यानी दिल्ली से जयपुर और वापस बिना एक बार रुके। रोज़ाना के ऑफिस आने-जाने से लेकर वीकेंड ट्रिप तक, यह गाड़ी हर काम के लिए तैयार है। 40 kWh वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹10.89 लाख है और टॉप मॉडल ₹12.59 लाख में मिलेगा।

    नया लुक, नया अंदाज़-

    डिज़ाइन के मामले में भी Tata ने Punch EV को नए सिरे से संवारा है। आगे की तरफ नया बंपर और 16 इंच के नए एरो अलॉय पहिए गाड़ी को एक ताज़ा और आधुनिक लुक देते हैं। पीछे की तरफ नई टेल-लैंप डिज़ाइन दी गई है जो ICE Punch के नए फेसलिफ्ट से मेल खाती है। कुल मिलाकर गाड़ी देखने में पहले से ज्यादा आकर्षक और प्रीमियम लगती है।

    फीचर्स की कोई कमी नहीं-

    केबिन में कदम रखते ही आपको एहसास होगा, कि Tata ने इसे बजट गाड़ी की तरह नहीं बनाया। नया टच स्क्रीन, वेंटिलेटिड लैदरेट सीटें, 360 डिग्री कैमरा और नेविगेशन के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर कम्पलीट पैकेज बनाते हैं। गाड़ी की ग्राउंड क्लीयरैंस 195mm है और 450mm तक पानी में चलने की क्षमता है, मतलब बारिश के मौसम में भी यह गाड़ी बिना रुके आगे बढ़ेगी।

    तेज़ रफ्तार, स्मार्ट ड्राइविंग-

    40 kWh वाला वेरिएंट 129 hp की पावर के साथ आता है और सिर्फ 9 सेकेंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेता है। इसमें तीन ड्राइव मोड्स और चार रिजनरेटिव ब्रेकिंग सेटिंग दी गई हैं, जिससे आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से गाड़ी चला सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Nissan Gravite vs Renault Triber 2026: जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी है, सिर्फ 26 मिनट में बैटरी 20 से 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है और 15 मिनट में 135 km की रेंज जुड़ जाती है। सुरक्षा के लिहाज़ से हाई बिम अस्सिट जैसा फीचर भी जोड़ा गया है, जो कम रफ्तार पर लंबे समय तक हाई बिम चालू रहने पर आपको अलर्ट करता है।

    ये भी पढ़ें- Nissan India ने लॉन्च की Gravite 7-seater, जानिए कीमत से फीचर्स तक सब

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।