Unsolved Mysteries: दोस्तों हमारी इस दुनिया में न जाने कितने ऐसे रहस्य हैं, जिन्हें सुलझाने की कोशिश में बहुत से लोग और वैज्ञानिक लगे हुए हैं। लेकिन इनकी गुत्थी इतनी उलझी हुई है, कि उनको सुलझाते सुलझाते नए रहस्य निकल कर आ जाते हैं, तो आज हम आपको इस दुनिया के कुछ ऐसे ही 9 रहस्य के बारे में बताएंगे, जो अभी तक अनसुलझे हैं-
टियाटिहुआकन शहर मेक्सिको(Unsolved Mysteries)-
टियाटिहुआकन शहर मेक्सिको यह एक रहस्यमय शहर है और ऐसा कहा जाता है कि इस शहर को स्वंय भगवान ने बनाया है। इससे एक अनसुलझा रहस्य जुड़ा हुआ है। मेक्सिको में एक जगह, जिसे प्लेस ऑफ गॉड भी कहा जाता है। यह जगह अपने आप में इतने रहस्य समेटे हुए हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इस जगह को टियाटिहुआकन शहर के नाम से जाना जाता है। यह शहर पिरामिडों का एक खंडहर है। इस जगह की खोज 14वीं सदी में एज टैक्स साम्राज्य के लोगों ने की थी और उन्होंने ही इसका नाम टियाटिहुआकन शहर रखा था।
उससे पहले इस जगह का कोई नाम नहीं था। दरअसल एज टैक्स को लगता था, कि यह शहर रहस्यमय तरीके से अपने आप ही प्रकट हो गया था। यह जगह आज भी एक रहस्य ही बनी हुई है, कि इसे किसने बनाया, कब बनाया, क्यों बनाया और यहां कौन रहते थे। इस जगह के बारे में किसी भी किताब में या और कहीं कोई जानकारी नहीं है। एक अनुमान के मुताबिक, इस रहस्यमई शहर में 25,000 ज़्यादा लोग रहते होंगे। क्योंकि यह बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, इस शहर का निर्माण शहरी ग्रेड प्रणाली से हुआ है, बिल्कुल वैसा ही जैसा अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर का हुआ है। इस शहर के बारे में एक और जानकारी है, जो इसे बेहद ही रहस्यमई बनती है और वह यह है कि यहां की यहां के एक पिरामिड के अंदर कई इंसानों की हड्डियां मिली है। माना जाता है, कि उस जगह पर इंसानों की बलि दी जाती होगी। इस शहर को लेकर और भी बहुत सारे रहस्य हैं। लेकिन आज तक इस शहर को लेकर जो सबसे बड़ा अनसुलझा रहस्य है, वह यह है, कि इस शहर को किसने कब और क्यों बनवाया और यहां कौन रहता था।
टाइम ट्रेवल(Unsolved Mysteries)-
साइंस में इंटरेस्ट रखने वाले लोगों के लिए यह बहुत दिलचस्प टॉपिक है। कई वैज्ञानिक हमेशा इस सोच में पड़े रहते हैं, कि क्या टाइम ट्रेवल हो सकता है या नहीं। इसमें भी दो तरह के लोग हैं, पहले वह जो मानते हैं की टाइम ट्रेवल पॉसिबल है और दूसरे वह लोग हैं जो इस चीज को मानने से बिल्कुल इनकार करते हैं। हालांकि कुछ बड़े साइंटिस्ट ऐसे भी हैं जिन्होंने यह माना है, कि टाइम ट्रेवल की जा सकती है और भविष्य में की भी जाएगी। आज हम आपको टाइम ट्रेवल से जुड़ी एक ऐसी अनसुलझी रहस्यमई घटना के बारे में बताएंगे, जो कुछ हद तक टाइम ट्रेवल को साबित करने में सफल हुई हैं।
अतीत में घटी घटना रिपोर्टर जे बर्नार्ड और फोटोग्राफर जोआ चिन ब्रांडेड को साल 1932 में जर्मनी के हैमबर्ग शिपयार्ड की फोटोस खींचने भेजा गया था। वहां अचानक लड़ाकू विमान आ गए और जंग छिड़ गई। बिल्डिंग पर बम गिरने लगे, गोलियां चलने लगी और जैसे तैसे वह जान बचाकर वहां से भगे, पर जब वह हैमबर्ग शहर में पहुंचे, तो वहां सब कुछ ठीक था, धुआ नहीं, कोई विमान नहीं, इमारतें भी बिल्कुल ठीक थीं। जब उन्होंने शिपयार्ड को देखा, तो वह भी पूरी तरह सही था। उनके ऑफिस के लोगों ने उनकी इन बातों को नहीं माना।
फिर 1943 जब न्यूज़पेपर में हैमबर्ग शिपयार्ड पर हमले की घटना के बारे में पढ़ा, तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि वहां वैसा ही कुछ हुआ था, जैसा उन्होंने 11 साल पहले देखा था। अब सवाल यह उठाते हैं, कि क्या उन लोगों ने कुछ समय के लिए समय यात्रा थी। क्या अचानक से वह लोग कुछ समय के लिए टाइम स्लिप में फंस गए थे। इन सब का जवाब, तो किसी के पास नहीं इसीलिए यह घटना एक अनसुलझी घटना है। दोस्तों आपको अगर हैमबर्ग की कुछ ऐसी ही रहस्यमय घटनाओं को और भी जानना है, तो आप हमारे चैनल पर जाकर हमारा ये वीडियो, क्या टाइम ट्रैवल पॉसिबल है, देख सकते हैं।
द् एसएस औरंग मैडान(Unsolved Mysteries)-
एक ऐसी रहस्यमई मौतों की घटना, जिसमें बताया जाता, कि इसके पीछे सुपरनैचुरल पावर का हाथ है। जून 1947 में मलक्का की खाड़ी में व्यापारिक मार्ग से कई जहाज गुज़र रहे थे। तभी एक एसओएस मैसेज आया, कि जहाज के सभी सदस्यों की मौत हो गई है। नजदीक के जहाज सिग्नल का सोर्स पहचानते हुए, उसकी तरफ बढ़े। सबसे नज़दीक की मर्चेंट शिप द् सिल्व स्टार सिग्नल की तरफ तेजी से पहुंची। औरंग मैडान शिप, जिससे वह सिग्नल आया था। उस पर द् सिल्व स्टार के आते ही हैरान रह गए। क्रू के हर सदस्य की मौत हो चुकी थी। जहाज पर शव इधर-उधर बिखरे पड़े थे। कई लोगों की आंखें अभी भी खुली हुई थी। द् सिल्व स्टार के पायलेट्स आते ही हैरान रह गए। क्रू के हर सदस्य की मौत हो चुकी थी।
उनके चेहरे पर डर साफ दिख रहा था, जहाज पर सवार कुत्ते की भी मौत हो गई थी। ब्वॉयलर रूम में जाने पर क्रू के सदस्यों को बहुत ठंड लगने लगीष जबकि तापमान 110 डिग्री फारेनहाइट था। हैरानी की बात यह थी, कि किसी के भी शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। जब सिल्वर स्टार के क्रू सदस्यों ने वापस आने का फैसला किया, तो वहां डेक के नीचे से धुंआ निकलने लगा। एसएस औरंग मैडान में विस्फोट होने से कुछ सेकंड पहले वह किसी तरह से अपनी शिप पर वापस पहुंचे। कुछ लोगों ने इस घटना के पीछे प्राकृतिक गैंसों को बताया है। वहीं कुछ लोग इसके पीछे सुपरनैचुरल पावर को जिम्मेदार ठहराते हैं।
श्रापित खजाने का अनसुलझा रहस्य(Unsolved Mysteries)-
जहां पहाड़ियों में श्रापित खजाना छिपा है। जिसे बहुत से लोगों ने पाने की कोशिश, लेकिन वहां जाने वाले आज तक वह वापस नहीं आ सके। हमारी यह दुनिया बहुत से रहस्यों से भरी पड़ी है। यहां ऐसी-ऐसी तिलस्मी चीज़ें हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। ऐसा कहा जाता है, कि हर चीज़ के पीछे एक साइंटिफिक रीज़न होता है। लेकिन कुछ ऐसी जगह भी है, जो साइंटिस्ट के लिए अभी भी रहस्य बनी हुई है। ऐसी ही एक जगह अमेरिका की ये पहाड़ियां हैं, जो सालों से साइंटिस्ट्स के लिए गुत्थी बनी हुई है। जिसे आज भी वैज्ञानिक सुलझा नहीं पाए हैं। यह तो हम सभी जानते हैं, कि ज्यादातर किमती धातुएं ज़मीन के नीचे से ही मिलती हैं। हालांकि इनकी मात्रा कम है।
इसलिए इनकी कीमत भी ज्यादा होती है। शायद आप नहीं जानते होंगे, कि अमेरिका में एक ऐसी जगह भी है, जहां बड़ी मात्रा में सोने का खजाना होने का दावा किया जाता है। हालांकि वह बात अलग है, कि इस खजाने को वहां से लाने की हिम्मत किसी की नहीं होती। जो भी वहां गया वह लौटकर नहीं आया। यह श्रापित खजाना पहाड़ियों के पीछे छीपा हुआ है। अमेरिका के एरिजोना में सुपरस्टिशन पहाड़ियां है। कहा जाता है, कि यहां एक सोने की खदान है। ऐसा कहा जाता है, जो भी यह खजाना लेने गया, वह वापस नहीं आया और आज तक इस रहस्य के बारे में कोई नहीं जान पाया है, कि उनके साथ क्या हुआ।
ऐसा कहा जाता है, कि इन पहाड़ियों में गर्मी के मौसम में जला देने वाली गर्मी होती है। जबकि ठंड में शरीर जमा देने वाली ठंड। यहां आने वाले लोग इस एक्सट्रीम मौसम को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं, जो भी खजाने की तलाश में यहां पहुंचे, उन्हें खज़ाना तो नहीं मिला, लेकिन जान चली गई। वहीं कुछ लोग इसके पीछे किन्ही अदृश्य शक्तियों को बताते हैं। कारण कुछ भी हो, लेकिन यहां का रहस्य आज भी अनसुलझा ही है। यहां की सरकार ने अब यहां जाने पर बैन लगाया दिया है। इस वीडियो में आगे बढ़ने से पहले अगर आपको यहां तक की जानकारियां अच्छी लग रही हैं, तो इस वीडियो को लाइक करें, शेयर जरुर करें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं, तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।
डीबी कूपर ए मिस्चिरियस थीफ-
डीबी कूपर ए मिस्चिरियस थीफ, यह अमेरिका के एयरफोर्स के इतिहास का पहला और आखिरी व्यक्ति है, जिसकी पहचान कभी नहीं हो पाई। इसने अमेरिकी जहाज को हवा में ही हाइजैक कर लिया और 2 लाख अमेरिकी डॉलर के साथ जहाज के कहीं उतरने से पहले ही पैराशूट के साथ जहाज से कूद गया। लाख कोशिशों के बावजूद अमेरिकी एजेंसियां उसे पकड़ नहीं पाईं। काफी खोजबीन के 4 सालों बाद कुछ कैश कोलंबिया नदी में मिला, लेकिन बाकी का कैश और पैराशूट समेत कूपर को पुलिस कभी खोज ही नहीं पाई। इसलिए यह व्यक्ति आज खुद में ही एक अनसुलझा रहस्य बनकर रह गया है।
नैन मडोल-
नैन मडोल जिसे भगवान द्वारा बनाया गया शहर कहा जाता है। ऑस्ट्रेलिया के टेम वेन आईलैंड के पास हजारों साल पुरानी एक खंडहर बस्ती है, जो चारों तरफ से पानी से घिरी हुई है। यहां बड़े-बड़े पत्थरों को ऐसे सजाया गया है। जैसे यहां कोई रहता हो। इन पत्थरों को यहां कौन लाया और कितने साल से यह यहां पर है, कोई नहीं जानता। रहस्यमई होने की वजह से कई लोग इस जगह को भगवान का बनाया हुआ शहर भी कहते हैं।
अज़रक ओएसिस भील-
अज़रक ओएसिस भील यह रहस्यमई आकृतियां सीरिया से लेकर जॉर्डन और सऊदी अरब तक फैली हुई हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन आकृतियों को 8,500 साल पहले बनाया गया होगा, हालांकि यह सिर्फ अनुमान है। इन्हें सबसे पहले साल 1927 में देखा गया था, जब ब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स का विमान इस इलाके से गुज़र रहा था। अब इन बड़ी-बड़ी आकृतियों को क्यों बनाया गया था, यह अभी तक एक रहस्य बना हुआ है।
ओवर टाउन ब्रिज स्कॉटलैंड-
ओवर टाउन ब्रिज स्कॉटलैंड, यह ब्रिज इतना श्रापित है, कि यह कुत्तों को खुद की जान लेने के लिए मजबूर करता है। स्कॉटलैंड देश के मिल्टन गांव के पास यह एक बहुत रहस्यमय ब्रिज है। जिसके बारे में कहा जाता है, कि यह ब्रिज वहां से गुजरने वाले कुत्तों को खुद की जान लेने के लिए मजबूर करता है। इस ब्रिज से कूदकर अब तक 600 कुत्ते अपनी जान ले चुके हैं। चौंकाने वाली बात तो यह है, कि सभी कुत्तों ने अपनी जान लेने के लिए एक खास जगह को ही चुना था।
ये भी पढ़ें- इतिहास के सबसे महान और क्रांतिकारी कलाकार, जिसने 500 साल पहले डिज़ाइन के साथ लिखी थी आज की टेक्नोलॉजी
कुछ लोगों का मानना है, कि यह ब्रिज इतना रहस्यमई है, कि यहां पर जिंदा और मृत्यु लोगों की दुनिया मिलती है। ऐसा माना जाता है कुत्ते इन अदृश्य शक्तियों को देख सकते हैं। इन सब घटनाओं को देखते हुए वहां की सरकार ने इस ब्रिज पर बोर्ड लगाकर अपने कुत्ते को इस ब्रिज पर सावधानी से रखने का आदेश भी दिया है। लेकिन कुत्ते ऐसा क्यों करते हैं यह आज भी रहस्य बना हुआ है।
नंबर मिस्ट्री ऑफ ईस्टर आईलैंड-
चिल्ली देश में ईस्टर आईलैंड नाम का एक बहुत रहस्मई आईलैंड मौजूद है। इसके बारे में ऐसा कहां जाता है, कि यहां लगभग 600 रहस्मई मूर्तियां मौजूद हैं, जो आकार में 100 टन वजनी और 34 से 40 फीट लंबी है। इनकी सबसे खास बात यह है, कि यह सभी मूर्तियां देखने में लगभग समान लगती हैं। ऐसा कहा जाता है, कि इन मूर्तियों पर प्रहार करने पर छोटी-मोटी खरोच के अलावा कोई नुकसान नहीं पहुंचता। इस आईलैंड पर जब किसी के रहने के सबूत आज तक नहीं मिले। तो यह मूर्तियां रहस्यमय तरीके से यहां कैसे आ गई। यह आज तक एक रहस्य बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- Mysterious Places on Earth: दुनिया के ऐसे रहस्य जिन्हें आज तक कोई नहीं सुलझा पाया